फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Asif Pahalwan of Dinanagar won the big prize

Kathua News: दीनानगर के आसिफ पहलवान ने जीती बड़ी माली

Sat, 21 Jun 2025 12:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 21 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Asif Pahalwan of Dinanagar won the big prize
रामकोट चौगान मकवाल मैदान में आयोजित दंगल में कुश्ती खेलते पहलवान। संवाद - फोटो : kathua
रामकोट के चौगान मकवाल मैदान में वार्षिक दंगल का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। रामकोट के चौगान मकवाल मैदान में शुक्रवार को स्थानीय दंगल कमेटी चौगान की ओर से वार्षिक दंगल का आयोजन करवाया गया। दंगल में कई नामी गिरामी पहलवान पहुंचे। दंगल में कुल 40 कुश्तियां करवाई गईं।

बड़ी माली का मुकाबला मकवाल के राकेश पहलवान और दीनानगर के आसिफ पहलवान के बीच हुआ। आसिफ पहलवान ने राकेश पहलवान को चित पट धान्व से घिराकर बड़ी माली पर कब्जा किया। दंगल में मल युद्ध का प्रदर्शन करने वाले सभी पहलवान को दंगल कमेटी की ओर से नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दंगल कमेटी के प्रधान बिट्टू राम ने बताया कि स्थानीय दर्शकों के साथ रामकोट, गलक, कच्छिड, बालपुर, अमुआला आदि से सैकड़ों दर्शक दंगल का आनंद उठाने पहुंचते हैं। दंगल कमेटी के सदस्यों ने दंगल में पहुंचे दर्शकों और पहलवानों का दंगल की शोभा बढ़ाने के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed