फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Artists pleaded for relief from administration

कलाकारों ने किया प्रशासन से लगाई राहत की गुहार

विज्ञापन
Artists pleaded for relief from administration
कठुआ। रात के कर्फ्यू की लागू होने के बाद जिले के कलाकारों ने आर्थिक मदद देने की मांग की है। उन्होंने प्रदर्शन कर कहा कि रात में कर्फ्यू लगने के बाद उसने समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को संगीत कलाकार एकता मंच के बैनर तक कलाकारों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कलाकार दिल शेर हंस ने बताया कि लॉकडाउन ने पहले ही उनकी आर्थिक स्थित कमजोर कर दी है। अब एक बार फिर रात्रिकालीन कर्फ्यू से उनकी रोजी-रोटी पर ग्रहण लग गया है। इस तरह के फैसले के चलते रात के समय होने वाले किसी भी धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि उनकी मंच के साथ जुड़े सैकड़ों कलाकार जागरण जैसे धार्मिक कार्यक्रमों में प्रस्तुतियां देकर अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं। धीरज कुमार ने कहा कि आने वाले नवरात्र में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन सबसे ज्यादा होता है। इन आयोजनों में के माध्यम से होने वाली आमदनी से कलाकार अपने साल भर के मुख्य खर्च चलाते हैं। आने वाले समय में उन्हें अपने बच्चों के दाखिले के साथ उनके पाठ्य सामग्री की व्यवस्था करने की बड़ी जिम्मेदारी का निर्वहन करना हैं। अगर प्रशासन इन दिनों कार्यक्रम की अनुमति नही देता तो उन्हें काफी मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने जिला के सभी कलाकारों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए कोई विकल्प तलाशे जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed