फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Arrangements are being made at 36 places for accommodation of Shri Amarnath Yatris

Kathua News: श्री अमरनाथ यात्रियों को ठहराने के लिए किए जा रहे 36 जगह इंतजाम

Fri, 30 May 2025 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 30 May 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Arrangements are being made at 36 places for accommodation of Shri Amarnath Yatris
श्री अमरनाथ या​त्रियों के लिए लखनपुर में बना रिसेप्शन सेंटर।
कठुआ। श्री अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होगी। इसके लिए जिले में चिह्नित 36 लॉजमेंट सेंटरों में यात्रियों को ठहराने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। एडीसी विश्वजीत सिंह काे यात्रा का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

पिछले साल की तरह फिलहाल जिले में 12,500 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। उधर, 12 आरएफआईडी केंद्रों के लिए भी यात्रा रिसेप्शन सेंटर बनाने का काम जल्द शुरू हो रहा है। सड़क मार्ग से प्रदेश में पहुंचने वाले भक्तों के लिए के प्रवेशद्वार लखनपुर में भव्य पंडाल सजाने की तैयारी की गई है। रिसेप्शन सेंटर के आसपास ट्रक यार्ड में विभागों ने तारकोल बिछाने, रिसेप्शन सेंटर और कोविड केयर सेंटर पर बिजली से लेकर बैरिकेडिंग तक के इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

यात्रा के नोडल अधिकारी एडीसी विश्वजीत सिंह ने बताया कि नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के साथ ही जिले में 36 लॉजमेंट सेंटरों में सभी इंतजामों को सुनिश्चित किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा और जिला प्रशासन की ओर से पूर्व में किए जाने वाले इंतजामों के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा की तैयारी के लिए प्रशासन ने भी की बैठक
श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों के लिए जिला सचिवालय के सभागार में नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें यात्रा के सुचारू संचालन, बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और समन्वय को सुव्यवस्थित करने पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्ष करते हुए एडीसी विश्वजीत सिंह ने बताया कि बेहतर समन्वय के लिए विशेष व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, जिसमें सभी आवश्यक हितधारक शामिल होंगे। नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे तुरंत निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि स्वच्छ पेयजल, बिजली, शौचालय और सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है।


एडीसी ने सभी नोडल अधिकारियों को शुक्रवार शाम तक स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसमें किसी भी कमियों या आवश्यक जरूरतों का विवरण हो। उन्होंने कहा कि समय पर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए किसी भी कमी को तुरंत चिह्नित कर ठीक किया जाए। उन्होंने सभी हितधारकों को अपनी जिम्मेदारियों को सक्रिय रूप से निभाने, यात्रा के दौरान यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और परेशानी मुक्त तीर्थ यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में सीपीओ, एसीडी और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed