फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Army Organised Volleyball Tournament

Kathua News: सेना ने करवाई वॉलीबाॅल प्रतियोगिता, खिलाड़ियों को मिली टी-शर्ट

विज्ञापन
Army Organised Volleyball Tournament
सेना की ओर से वॉलीबाल प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित
-संत बाल योगेश्वर भारतीय विद्या मंदिर डडवाड़ा की टीम बनी विजेता
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। सेना की ओर से बुधवार को सरकारी मिडिल स्कूल मांडली में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इसमें सात अलग-अलग स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान कई मुकाबले हुए जिनमें खिलाड़ियों ने दम दिखाया।
पहला मैच सरकारी मिडिल स्कूल लूडेरा और भारतीय विद्या मंदिर मांडली की टीमों के बीच हुआ जिसमें भारतीय विद्या मंदिर मांडली की टीम ने जीत दर्ज की। दूसरा मैच गवर्नमेंट मिडिल स्कूल द्रमणी और अपर प्राइमरी स्कूल दुरूंग के बीच हुआ जिसमें द्रमणी की टीम ने जीत हासिल की। पहला सेमीफाइनल मैच भारतीय विद्या मंदिर मांडली और गवर्नमेंट मिडिल स्कूल दरमनी के बीच खेला गया जिसमें भारतीय विद्या मंदिर मांडली की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मैच गवर्नमेंट मिडिल स्कूल मांडली और भारतीय विद्या मंदिर डडवाड़ा के बीच खेला गया जिसमें भारतीय विद्या मंदिर डडवाड़ा की टीम ने जीत दर्ज की। फाइनल मैच संत बाल योगेश्वर भारतीय विद्या मंदिर डडवाड़ा और भारतीय विद्या मंदिर मांडली के बीच खेला गया जिसमें संत बाल योगेश्वर की टीम ने जीत दर्ज कर के प्रतियोगिता में कब्जा जमा लिया। भारतीय विद्या मंदिर मांडली की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गवर्नमेंट मिडिल स्कूल द्रमणी की टीम ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाली टीमों को भारतीय सेना की ओर से ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली सभी सात टीमों को भारतीय सेना की ओर से वॉलीबॉल, नेट, टी-शर्ट निशुल्क उपलब्ध करवाई गईं। इस मौके पर आर्मी कैंप रामपुर के सैन्य अधिकारी, कैप्टन बृजराज सिंह मांडली पंचायत के पूर्व सरपंच सेवानिवृत्ति कैप्टन ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed