फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   ANERRASTREEY DEVI SANGRHALAYA

Kathua News: नवरात्र में रखी जा सकती है अंतरराष्ट्रीय देवी संग्रहालय की आधारशिला

विज्ञापन
ANERRASTREEY DEVI SANGRHALAYA
- कटड़ा स्टेशन के पास 10 एकड़ जमीन चिह्नित, 200 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य संग्रहालय
विज्ञापन

- तीन साल में पूरा होगा निर्माण, देवी परंपराओं और 51 शक्तिपीठों की विरासत होगी प्रदर्शित, एलजी रखेंगे नींव
दीपक शर्मा
जम्मू। धर्मनगरी कटड़ा में देश के पहले अंतरराष्ट्रीय देवी संग्रहालय के निर्माण की दिशा में तैयारियां तेज हो गई हैं। शारदीय नवरात्र के दौरान, जो 11 अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा इसके निर्माण की आधारशिला रख सकते हैं। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से परियोजना को लेकर तैयारियां जारी हैं।
श्राइन बोर्ड के एक उच्च अधिकारी के अनुसार, कटड़ा रेलवे स्टेशन के पास मिताली में करीब 10 एकड़ जमीन संग्रहालय के चिह्नित की गई है। जमीन की कीमत सहित परियोजना की अनुमानित लागत करीब 200 करोड़ रुपये है। उपराज्यपाल ने हाल में श्राइन बोर्ड की विशेष बैठक में परियोजना की प्रगति की समीक्षा कर समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए प्रोजेक्ट टीम गठित करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

संग्रहालय के डिजाइन के लिए बीआरएमए और टाटा इकोफर्स्ट सर्विसेज लिमिटेड के कंसोर्टियम को मंजूरी दी गई है। परियोजना के लिए सलाहकार की नियुक्ति भी की गई है। श्राइन बोर्ड देशभर के देवी मंदिरों और शक्तिपीठों के इतिहास, परंपराओं और वास्तुकला का फील्डवर्क व दस्तावेजीकरण कर रहा है। संग्रहालय के स्वरूप को लेकर दुनिया भर से सुझाव भी आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
देवी परंपराओं का आधुनिक प्रस्तुतीकरण
प्रस्तावित संग्रहालय में देवी और शक्ति उपासना से जुड़ी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें प्रमुख शक्ति पीठों, देवी तीर्थ स्थलों, नौ देवी स्वरूपों और 51 शक्तिपीठों की परंपराओं को दर्शाया जाएगा। यहां शोध एवं ज्ञान केंद्र के साथ साउंड एंड लाइट शो, वृत्तचित्र और दुर्लभ कलाकृतियों के प्रदर्शन की भी योजना है। श्राइन बोर्ड ने फरवरी 2026 में परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। मई और सितंबर में रोडमैप व डिजाइन को लेकर बैठकें हुईं। परियोजना को पूरा करने के लिए तीन साल का लक्ष्य रखा गया है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed