फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   agitation

गैस एजेंसी द्वारा निशुल्क कनेक्शन के पैसे लेने के विरोध में शिष्टमंडल एडीसी से मिला

विज्ञापन
agitation
निशुल्क कनेक्शन के पैसे लेने के विरोध में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : KATHUA
बिलावर। धार डूगनू लोअर पंचायत का एक शिष्टमंडल प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के तहत लोगों को वितरित किए गए गैस कनेक्शन को लेकर एडीसी जोगिंदर सिंह राय से उनके बिलावर कार्यालय में मिला। शिष्टमंडल का नेतृत्व सरपंच भूमि चंद खजूरिया ने किया।
विज्ञापन

शिष्टमंडल में शामिल लोगों ने एडीसी को बताया कि वर्ष 2016-17 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लोगों को बांटे गए कनेक्शनों में एमएस सिद्ध चंडी भारत गैस धार महानपुर के सब एजेंट ने कनेक्शन लेने वालों से 2700 रुपये लिए हैं और 300 से अधिक लोगों से गैस एजेंसी के सब एजेंट ने ठगी की है। 300 से अधिक लोग प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निशुल्क मिलने वाली गैस लेने के लिए ठगी का शिकार हुए हैं। शिष्टमंडल में आए लोगों ने एक स्थानीय व्यक्ति पर आरोप लगाया कि उसने 300 कनेक्शन फार्म भरे थे और हर फॉर्म के उसने 27 सौ रुपये प्रति उपभोक्ता से लिए हैं। लोगों ने यह भी बताया कि जो उन्हें गैस एजेंसी कनेक्शन की कॉपी दी है उस पर निशुल्क गैस देने की बात की गई है, लेकिन एजेंसी वालों ने लोगों से ठगी कर लाखों रुपये बटोरे हैं।
विज्ञापन

लोगों ने एडीसी बिलावर से कहा किजल्द से जल्द लोगों को गैस कनेक्शन देने की एवज में रुपये लेने वाले सिद्ध चंडी भारत गैस धार महानपुर और उसके सब एजेंट द्वारा की गई धांधली की जांच करने की मांग की है। लोगों द्वारा लिए गए पैसों को जल्द से जल्द लोगों को वापस देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी जोगिंदर सिंह राय ने शिष्टमंडल में आए लोगों को आश्वासन दिया कि वह खुद इस शिकायत की जांच करेंगे, और अगर कोई आरोपी हुआ तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिष्टमंडल में सरपंच मस्तराम, पंच जगदीश राज, शशि देवी, रजनी देवी, संकट देवी, रानू देवी सहित कई अन्य लोग भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed