फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   agitation

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम पर पत्थरबाजी

विज्ञापन
agitation
agitation - फोटो : KATHUA
कठुआ। भारी बारिशों के दौरान रावी दरिया में बाढ़ के खतरे को भांपते हुए समुदाय विशेष के लोगों के कुल्ले हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर पत्थरबाजी और लाठियों से हमला करने का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस ने पत्थरबाजों को खदेड़ने के लिए हवाई गोलियां दागीं और लाठीचार्ज भी किया। इस दौरान दो से तीन पुलिसकर्मियों को चोटें भी आई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तहसीलदार कठुआ कपिल खजूरिया के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम बुुधवार दोपहर चार बजे के लगभग दलबल के साथ कीड़ियां गंडियाल पुल के नजदीक रावी दरिया में बैठे समुदाय विशेष के लोगों को हटाने पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उस समय घर में पुरुष सदस्य मौजूद नहीं थे, जिसके बाद चेतावनी देते हुए उन्होंने कुल्लों को हाथों से ही गिराना शुरू कर दिया। वहीं एहतियातन एक पुरुष सदस्य को आखिरी कुल्ले से हिरासत में लेकर बाद में छोड़ दिया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस के डीएसपी भी स्थिति को सामान्य मानकर लौट चुके थे, जिसके बाद जेसीबी की मदद से जैसे ही अतिक्रमण हटाने की कोशिश की गई। नजदीक खड्ड में छुपे समुदाय विशेष के लोगों ने पत्थरों और लाठियों के साथ हमला बोल दिया। इससे पहले की प्रशासनिक और पुलिस टीम कुछ समय पाती दो से तीन पुलिसकर्मी घायल हो चुके थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमलावरों की संख्या और उग्र रूप को देखते हुए पुलिस ने कुछ हवाई गोलियां भी चलाई और लाठीचार्ज कर उन्हें भगाने की कोशिश की।
विज्ञापन

उधर, जानकारी मिलते ही पुलिस के अतिरिक्त जिला पुलिस प्रमुख और अन्य अधिकारी अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंचे और अभियान को आगे बढ़ाया गया। पुलिस बल को नजदीक आते देख समुदाय के लोग फरार हो गए और जाते समय एक कुल्ले को भी आग के हवाले कर दिया। उधर, जेसीबी की मदद से सभी कच्चे अवैध ढांचे ढहा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी थाना प्रभारी संजीव चिब ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पहचान कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं पुलिस ने बिना नंबर के कुछ बाइक को भी कुल्लों से जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed