फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   action on encroachment

Kathua News: नगर परिषद ने कठुआ के मुखर्जी चौक से हटाईं फड़ियां

विज्ञापन
action on encroachment
-दोपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए जगह को किया समतल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर के फुटपाथों पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को बाद दोपहर फिर नगर परिषद की टीम सड़कों पर उतरी। जेसीबी से मुखर्जी चौक में फड़ी दुकानदारों के कब्जे हटाए। इस स्थान पर दोपहिया वाहनों के लिए अस्थायी पार्किंग होगी। इसके लिए जगह को समतल करवा दिया है। इससे शहर में जाम से भी कुछ हद तक छुटकारा मिलेगा।
दरअसल, प्रशासन की सख्ती को देख मुखर्जी चौक में लगने वाली फड़ियां दुकानदारों ने शुक्रवार को काम बंद कर रखा था। हालांकि, दुकानदारों का काफी सामान वहां लगा था। इसे हटाने के लिए नगर परिषद की टीम जेसीबी लेकर पहुंची। कर्मचारियों ने वहां खड़े दुकानदारों को खुद सामान हटाने का आग्रह किया। दुकानदारों ने सामान नहीं हटाया तो कर्मचारियों ने जेसीबी से कार्रवाई शुरू कर दी। तब जाकर दुकानदारों ने सामान हटाना शुरू किया। करीब एक घंटे तक चले अभियान के बाद जगह को दोपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए समतल कर दिया है।
विज्ञापन

डीसी के आदेश के बाद कार्रवाई

नगर परिषद के ओंकार शर्मा ने बताया कि गत दिवस शहर में निकले डीसी राकेश मिन्हास ने स्वयं ही इसे हटाकर दोपहिया वाहन को पार्क करने के लिए तैयार करने के आदेश दिए थे। इसके बाद कार्रवाई को अंजाम दिया है। अब ट्रैफिक पुलिस इस स्थान पर दोपहिया वाहन पार्क करवाएगी। इससे त्योहारी सीजन में लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed