फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   ACB arrested absconding head constable Roshan Din

Kathua News: एसीबी ने फरार हेड कांस्टेबल रोशन दीन को किया गिरफ्तार

Sat, 21 Jun 2025 07:50 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 21 Jun 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
ACB arrested absconding head constable Roshan Din
एफआईआर से नाम हटाने के एवज में 15 हजार रुपये की घूस लेने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जम्मू ने थाना कठुआ के फरार हेड कांस्टेबल रोशन दीन (क्रमांक 432/के) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर शिकायतकर्ता से उसका नाम एफआईआर से हटाने के एवज में 15 हजार रुपये की घूस लेने का आरोप है। यह मामला एसीबी थाना जम्मू में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था।

13 जून को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाया था। जहां से आरोपी हेड कांस्टेबल टीम को देखकर फरार हो गया था। एसीबी के अनुसार शिकायतकर्ता ने बेगुनाही साबित करने के लिए आरोपी को घटना के दिन की फैक्ट्री की उपस्थिति और सीसीटीवी फुटेज मुहैया करवाई थी। इसके बावजूद आरोपी ने 15,000 रुपये रिश्वत ली और जैसे ही एसीबी की टीम मौके पर पहुंची, वह फरार हो गया। आरोपी ने घबराकर रिश्वत की रकम पल्ली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर झाड़ियों में फेंक दी, जिसे गवाहों की मौजूदगी में बरामद कर जब्त कर लिया गया। 13 जून से ही पुलिस और एसीबी लगातार आरोपी की तलाश में जगह जगह छापेमारी कर रही थी। एसीबी के अनुसार आरोपी को 20 जून को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है। उधर, शनिवार को आरोपी की पांच दिन की रिमांड भी ले ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed