{"_id":"6a0e05eff0a61d91a50901f8","slug":"a-woman-reached-the-ssp-office-with-a-photo-of-her-dead-son-kathua-news-c-201-1-knt1009-132284-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मृत बेटे की तस्वीर लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मृत बेटे की तस्वीर लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला
विज्ञापन
हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। मृत बेटे पवनदीप की तस्वीर हाथ में लेकर महिला बुधवार को जम्मू और कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पहुंची और रोते-बिलखते हुए इंसाफ की गुहार लगाई। परिजनों ने आरोप लगाया कि 26 वर्षीय पवनदीप की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी, जबकि पुलिस इसे सड़क दुर्घटना मान रही है। परिवार ने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
महिला ने बताया कि 22 नवंबर 2024 को नगरी के नडोली गांव के पास पवनदीप का शव मिला था। उनका कहना है कि पवनदीप की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन नडोली से करीब दो किलोमीटर पीछे खोख्याल गांव के पास बरामद हुए थे, जिससे घटना को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं। परिजनों के अनुसार, घटना वाले दिन पवनदीप एक शादी समारोह में गया हुआ था। पुलिस कोई ठोस साक्ष्य या सीसीटीवी फुटेज प्रस्तुत नहीं कर सकी है, जिससे पता चले कि वह हादसा था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे को एक साजिश के तहत कठुआ शहर से नगरी ले जाया गया और वहां उसकी हत्या कर दी गई।
महिला ने बताया कि पवनदीप बस में कंडक्टर के रूप में कार्य करता था। मौत से कुछ दिन पहले उसका कुछ लोगों से विवाद हुआ था और उसे जान से मारने की धमकियां भी मिली थीं। परिजनों का कहना है कि इस संबंध में कई बार पुलिस चौकी नगरी को अवगत कराया गया, लेकिन पुलिस ने मामले को केवल सड़क दुर्घटना मानते हुए गहन जांच नहीं की है। मृतक के पिता सोमनाथ ने बताया कि पवनदीप परिवार का सबसे बड़ा बेटा था और उसी की कमाई से घर का खर्च चलता था। उनका छोटा बेटा दिव्यांग है, जबकि एक छोटी बेटी भी है। पवनदीप की मां ने कहा कि जब तक उनके बेटे को इंसाफ नहीं मिलेगा, वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगी।