{"_id":"28-42952","slug":"Kathua-42952-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहड़ी के रंग में रंगा शहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहड़ी के रंग में रंगा शहर
Kathua
Updated Mon, 13 Jan 2014 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ/महानपुर। शहरवासी लोहड़ी पर्व का जश्न मनाने के लिए तैयार हैं। आज पूरे शहर में यह पर्व धूमधाम से मनाएगा। पर्व की पूर्व संध्या से ही इसके रंग दिखाई देने लगे। लोगों ने जमकर खरीदारी की। रविवार का दिन और इस पर भी मौसम साफ होने के चलते बाजारों में बड़ी भीड़ देखी गई। सुबह हल्की धूप के बीच बाजारों में पहुंचे लोगों ने मूंगफली, रेवड़ी, बताशे आदि खरीदे। लोहड़ी पर्व के चलते शहर में रविवार को भी दुकानें खुलीं। खरीदारी करने आए लोगों ने बताया कि लोहड़ी पर्व पंजाब का मुख्य त्योहार है। चूंकि कठुआ जिले का अधिकांश हिस्सा पंजाब से जुड़ता है और वहां की सभ्यता और संस्कृति भी यहां के लोगों में रच बस गई है। इसलिए यहां भी जोश और परंपरा के अनुसार लोहड़ी को मनाया जाता है। बच्चाें ने कहा कि इस बार भी वह हिरण की वेशभूषा में लोहड़ी मांगेंगे और आपसी भाईचारे और प्रेम के संदेश को लोगों तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन