फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   औद्योगिक क्षेत्र परियोजना को हरी झंडी

औद्योगिक क्षेत्र परियोजना को हरी झंडी

Thu, 02 May 2013 05:30 AM IST
Kathua
Kathua Updated Thu, 02 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। लंबे अरसे से अधर में लटकी घाटी औद्योगिक क्षेत्र परियोजना को रफ्तार मिलने जा रही है। स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन (सिडको) के अधीन निर्माणाधीन घाटी औद्योगिक क्षेत्र को वन एवं पर्यावरण की क्लियरेंस मिल गई है। सिडको प्रशासन ने अब इस नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए इकाइयां स्थापित करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

सिडको के सूत्रों ने बताया कि कठुआ के घाटी क्षेत्र में साढ़े तीन हजार कनाल से भी अधिक भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। जिले में औद्योगिक विकास के लिहाज से यह महत्वाकांक्षी परियोजना है, लेकिन उज्ज दरिया के दूसरे छोर पर वन्य जीव अभ्यारण्य सहित वन क्षेत्र होने के चलते यह मामला अधर में लटक गया। सिडको को वन विभाग की क्लियरेंस की इंतजार था, जो परवान चढ़ने से अब औद्योगिक गतिविधियों को रफ्तार देना मुमकिन हो सकेगा। सिडको के प्रबंध निदेशक मोहम्मद मोइजम के अनुसार घाटी औद्योगिक क्षेत्र में इकाइयों को स्थापित करने की अनुमति मिल गई है। उन्होंने बताया कि सिडको के घाटी औद्योगिक क्षेत्र में ग्रीन और आरेंज श्रेणी की इकाईयों को चलाने की अनुमति मिली है।
विज्ञापन

सिडको सुनिश्चित करेगा कि औद्योगिक गतिविधियों से प्रदूषण की समस्या न पनप सके। घाटी में मुख्य तौर पर खाद्य प्रसंस्करण की इकाईयों को प्राथमिकता देने की योजना है। उल्लेखनीय है कि घाटी औद्योगिक क्षेत्र परियोजना शुरूआत से ही विवाद में रही है। घाटी पंचायत सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण भूमि अधिग्रहण पर सवाल उठाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार उनकी जमीन को औने पौने दाम पर हथियाया गया है। इसी तरह से ग्रामीणों ने सरकारी भूमि के मालिकाना हक हासिल करने के लिए रोशनी एक्ट के तहत आवेदन किए थे, लेकिन इससे पूर्व ही भूमि अधिग्रहण कर लिया गया, जिससे उन्हें मुआवजा भी नहीं मिला। उधर पर्यावरण को लेकर बनी चिंता से भी घाटी औद्योगिक क्षेत्र की परियोजना को गतिरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed