फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   ...तो बंद कर देंगे ईंटों की सप्लाई

...तो बंद कर देंगे ईंटों की सप्लाई

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Kathua
Kathua Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कठुआ। निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली करने को लेकर सवालों के घेरे में आए ईंट भट्ठा मालिकों ने ईंटों की सप्लाई ठप करने की चेतावनी दे डाली है। लगातार हो रहे विरोध से बिफरे ईंट भट्ठा यूनियन के सदस्यों ने जिला उपायुक्त से मुलाकात कर साफ शब्दों में कह दिया है कि यदि ईंटों के मूल्यों को रिवाइज नहीं किया गया, तो पूरे जिले में ईंटों की सप्लाई ठप कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त से मिलकर लौटते समय मीडिया से मुखातिब यूनियन के अध्यक्ष शाम नारायण मेहता समेत अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि ईंटों के मूल्य की पिछली सूची वर्ष 2009 में जारी की गई थी, जिसके बाद से ईंटों का मूल्य नहीं बढ़ाया गया है। हर चीज के दाम आसमान छू रहे हैं, ऐसे में ईंटों के दाम न बढ़ाकर सरकार ईंट का व्यापार करने वालों के साथ नाइंसाफी कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ नेता अपना स्वार्थ साधने के लिए भड़काऊ भाषण देकर जनता को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। मेहता ने बताया कि श्रीनगर में सरकारी अधिसूचना के बाद ईंट को 5167 रूपए प्रति हजार के हिसाब से बेचा जा रहा है, लेकिन कठुआ में इसके दाम मात्र 2625 रुपये प्रति हजार ही रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी ईंट को प्रति हजार 7500 रुपये तक बेचा जा रहा है फिर जिले के साथ ऐसी नाइंसाफी क्यों की जा रही है। शिष्टमंडल में आए यूनियन के सचिव राकेश कुमार सुल्तान चौधरी, बोध राज, मोहन सिंह, दलीप मेहता, नाहर सिंह, रिक्की, राकेश ने बताया कि जब अन्य जगहों पर भी लेबर रेट एक जैसा है, तो कठुआ में इस रेट को कम रखने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने बताया कि जिला उपायुक्त ने इस मामले पर एमएलसी चुनाव के बाद चर्चा करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed