फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   82 new infected in the district, 174 negative

जिले में 82 नए संक्रमित, 174 निगेटिव

विज्ञापन
82 new infected in the district, 174 negative
कठुआ। जिले में बुधवार को कोरोना से संक्रमित 82 लोग सामने आए हैं जबकि पूर्व में संक्रमित पाए गए 174 लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में जिले में तीन और लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से दर्ज की गई है। मंगलवार को जहां मृतकों का आंकड़ा 120 था वहीं अब यह बढ़कर 123 हो गया है। जिले में सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा भी 964 है। जीएमसी कठुआ के आईसीयू में छह मरीज भर्ती हैं तो वहीं ऑक्सीजन सपोर्ट पर 42 संक्रमित हैं। एके गुप्ता अस्पताल में 29 तथा परोल में छह लोग ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। संवाद
विज्ञापन

बिलावर में टीकाकरण जारी
बिलावर। उपमंडल में बुधवार को दो हजार के करीब लोगों को टीके लगाए गए। एडीसी संदेश कुमार शर्मा ने टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को टीकाकरण अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए। अधिकारी ने मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, हाई स्कूल देवल, प्राथमिक उपचार केंद्र भडडू, प्राथमिक उपचार केंद्र फिंतर सहित अन्य कई टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारी ने बताया कि 18 से लेकर 45 वर्ष तक के 1600 लोगों को पहले डोज दी गई है उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के 390 लोगों को भी कोरोना के टीके लगाए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि जिन इलाकों में संक्रमण के ज्यादा मामले हैं उन इलाकों के लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके लोगों को टीकाकरण में भाग लेने को कहा।
विज्ञापन

टीकाकरण को लेकर दिखा उत्साह
कठुआ। जिला के अन्य हिस्सों की तरह ही केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य प्रवेश द्वार लखनपुर में भी 18 से 44 साल तक के लोगो के टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है। बुधवार को लखनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहले दिन युवाओं में टीकाकरण को लेकर अधिक उत्साह देखा गया। वहीं, लखनपुर आरटीओ कार्यालय में भी ट्रक चालकों व सह चालकों को टीका लगाया गया इन केन्द्रों पर सुबह 10 बजे ही टीका लगवाने के लिए पहुंच गए। लखनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में टीके के लिए लाइन लगी रही। जहां थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन के बाद स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा आए हुए लोगों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण की जारी प्रक्रिया के संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ अमित पट्टू ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 150 लोगों को टीके लगाए गए। जबकि आरटीओ कार्यालय में बनाए गए केंद्र में 100 ट्रक चालक व सह चालकों को टीका लगाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed