फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   50 mm rain in seven hours, College Road waterlogging turns into waterfront

Kathua News: सात घंटे में 50 एमएम बारिश, कॉलेज रोड जलभराव से बना वाटरफ्रंट

Sun, 22 Jun 2025 01:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 22 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
50 mm rain in seven hours, College Road waterlogging turns into waterfront
बारिश के बाद डीसी आफिस के पास जलमग्न कॉलेज रोड से गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : kathua
प्री मानसून ने खोली जिले में बारिश के पानी से निपटने के इंतजामों की पोल
विज्ञापन

मानसून के सीजन से पहले हुई इस बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त



संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। प्री मानसून की बौछारों ने जिले में बारिश के पानी से निपटने के इंतजामों की पोल खोल दी है। सात घंटे की बारिश के बाद कठुआ शहर की मुख्य सड़कें वॉटरफ्रंट तो वहीं हाईवे तालाब बने नजर आए। शनिवार सुबह करीब 10 बजे तक करीब सात घंटे के दौरान 50 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
कई वाहन जलभराव में खराब हुए तो वहीं लखनपुर में हाईवे प्राधिकरण की ओर से निर्माण किया जा रहा नाला धंस गया, जिसमें ट्राले का टायर जा फंसा। इससे घंटों जाम की स्थिति बनी। उधर, बग्याल मोड़ के पास बारिश का पानी कई घरों में जा घुसा।
विज्ञापन

अलसुबह से शुरू हुई बारिश के चलते हाईवे से लेकर शहर के अधिकांश इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मानसून के सीजन से पहले हुई इस बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कठुआ शहर की सड़कें और गलियां जलमग्न रहीं। चौक-चौराहों पर बरसात का पानी खड़ा होने से लोगों को भारी दिक्कतें हुईं, तो हाईवे भी जलमग्न हो गया। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर तीन-चार फुट तक पानी एक लेन में रहा तो वहीं हाईवे की दूसरी लेन में भी जलभराव होने से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। यह सिलसिला सुबह तक जारी रहा। इससे हाईवे से लेकर शहर तक अधिकांश इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं, इस बारिश के कारण गत दिवस के मुकाबले दिन का अधिकतम तापमान भी 5 डिग्री तक नीचे गिर गया। हालांकि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सुबह-सुबह होने वाली बारिश से कई स्थानों पर व्यवधान भी पड़ा। वहीं, नौकरी पेशा लोगों को भी अपने काम पर जाने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी बारिश से जहां कठुआ शहर के कॉलेज मार्ग, कोर्ट रोड, जराई चौक, वार्ड 10, शास्त्री नगर, वार्ड दो, कृष्णा कॉलोनी व शास्त्री नगर सहित पारलीवंड में भी जलभराव देखने को मिला। वहीं, हाईवे पर होने वाले जलभराव ने वहां वाहनों की गति को विराम लगा दिया। हाईवे पर कालीबड़ी, हटली मोड़ और मग्गर खड्ड पुल से पहले होने वाले जलभराव ने वाहन चालकों को परेशान किया। लखनपुर में बारिश के कारण पुली के धंसने से एक बड़ा ट्राला भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि इससे कोई घायल नहीं हुआ है।

कोट
यह प्री-मानसून बारिश थी जोकि काफी अच्छी हुई है। आने वाले 28-29 जून से मानसून का सीजन शुरू हो रहा है। जिसमें इस बार अच्छी बारिश की उम्मीद है।
- डॉ. विशाल महाजन, प्रमुख वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र कठुआ
...............

जीएमसी के इमरजेंसी ब्लॉक में भी जलभराव

भारी बारिश के कारण जिला के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान जीएमसी कठुआ के इमरजेंसी ब्लॉक की भूतल स्थित लाॅबी में बारिश का पानी भर गया। नवनिर्मित इमारत में जलभराव होने के कारण परिसर के एक्स-रे ब्लॉक, मरहम पट्टी कक्ष और इमरजेंसी वार्ड तक लोगों को पहुंचने में परेशानी हुई। जिस पर लोगों ने वहां हुए निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। वहीं, करीब 9.30 अस्पताल के दौरे पर पहुंचे प्रधानाचार्य डॉ. सुरिंदर कुमार अत्री ने फौरन वहां से पानी निकालने के लिए आदेश दिए। प्रधानाचार्य ने बताया कि समस्या लॉबी की छत पर लगी शीट के टूटने के कारण आई थी, जिसे तुरंत ठीक करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed