फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   मांगें पूरी करो वरना उग्र आंदोलन

मांगें पूरी करो वरना उग्र आंदोलन

विज्ञापन
मांगें पूरी करो वरना उग्र आंदोलन
कठुआ। बकाया वेतन और स्थायी करने की मांग को लेकर पीएचई सीपी वर्कर्स ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले सात महीनों से भी अधिक समय से वह हड़ताल पर हैं। मगर उनकी मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द किसी ने सुध नहीं ली तो उग्र रुख अपनाने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे शिव नारायण सिंह ने कहा कि वह पिछले करीब सात महीनों से भी अधिक समय से अपनी मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। हर बार आश्वासन देकर धरना वापस लेने के लिए कहा गया। गत साल दिवाली से पूर्व कम से कम चार महीने का वेतन देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आजतक एक दिन का भी वेतन नहीं मिला है। इसके अलावा करवा चौथ, रक्षाबंधन, भैया दूज सहित अन्य पर्वों पर भी वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन

अकेले कठुआ जिला में ही 1300 कर्मचारियों के लिए सरकार केे बकाया वेतन के तौर पर 29 करोड़ से अधिक की राशि जारी करनी है। वेतन देने में देरी के कारण ही हर माह सरकार के बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। सरकार के दौरान मंत्रियों ने तो उनके साथ धोखा किया और अब राष्ट्रपति शासन में वही क्रम जारी है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed