{"_id":"5ccf478fbdec22073f3f0a4c","slug":"151557088143-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"275 किलो भुक्की की बड़ी खेप सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
275 किलो भुक्की की बड़ी खेप सहित दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। नशे के खिलाफ जिला पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। हीरानगर सब डिवीजन के तहत जम्मू-पठानकोट हाईवे पर नाके के दौरान राजबाग पुलिस ने नशे का धंधा करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार कर 275 किलो भुक्की की बड़ी खेप बरामद की। इसी दौरान 322260 रुपए भी जब्त किए।
जिले में लंबे समय से नशे का धंधा करने वालों पर चल रही कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए राजबाग पुलिस की ओर से हाईवे पर नाका लगाया गया। जानकारी के अनुसार नाके के दौरान एक मारुति कार (जेके 08 एफ 5283) को जांच के लिए रोका गया। इसमें 55 किलो भुक्की बरामद की गई। कठुआ से जम्मू की ओर भुक्की ले जा रहे दो युवकों को पकड़ कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी। उनकी पहचान मोहम्मद तारिक व मोकम दीन दोनों निवासी फिंत्र बिलावर के रूप में हुई है। से पूछताछ के दौरान इस धंधे से जुड़े कुछ और लोगों की जानकारी मिली। इसी आधार पर पुलिस ने राजबाग में रहने वाले सुमित व मुकेश कुमार के घर में दबिश दी। इस दौरान घर से 220 किलो भुक्की सहित 322260 रुपये की नकदी भी बरामद की गई। मगर आरोपी घर से फरार मिले। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक महिला को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।