फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   बटन कोई भी दबाया, वोट भाजपा को गया

बटन कोई भी दबाया, वोट भाजपा को गया

विज्ञापन
बटन कोई भी दबाया, वोट भाजपा को गया
कठुआ। दूसरे चरण के मतदान के लिए जहां वोटरों ने मतदान केंद्रों की ओर रुख किया तो वहीं हीरानगर विधानसभा क्षेत्र के एक पोलिंग स्टेशन पर उस समय मतदाओं ने हंगामा कर दिया जब ईवीएम ने सही से काम करना बंद कर दिया। मतदाताओं ने बताया कि ईवीएम पर किसी भी बटन को दबाने पर वोट भाजपा को ही जा रहा था। उन्होंने बताया कि इसे पोलिंग स्टाफ के सदस्यों ने भी माना जब उनसे शिकायत की गई। लेकिन अचरज की बात यह रही कि स्टाफ सदस्यों ने आधी पोलिंग होने तक ईवीएम को ठीक नहीं किया। जब हंगामा हुआ तो ईवीएम को बंद कर दिया गया और करीब एक घंटे तक मतदान बाधित रहा। जानकारी मिलते ही डीआईजी सुजीत कुमार, एसएसपी कठुआ श्रीधर पाटिल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और एडीएम हीरानगर भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

वीरवार को दोपहर एक बजे राजबाग हाई स्कूल में बने पोलिंग स्टेशन 67/113 हरदो मुट्ठी ए में मतदातओं ने ईवीएम में खराबी की शिकायत की। मतदाताओं ने बताया कि करीब साढ़े बारह बजे पोलिंग स्टाफ को शिकायत की गई कि ईवीएम पर भाजपा वाला बटन एक बार दबने के बाद वापस नहीं हो रहा है। इसके बाद पोलिंग स्टाफ ने उसे देखा और उसे अपने तकनीकी कर्मी से ठीक करवाया। मगर दो-तीन वोट डालने के बाद फिर वैसी ही स्थिति उत्पन्न हो गई। इस बार जब शिकायत की गई तो स्टाफ ने कहा कि मतदाता वोट करें वोट डल रहा है। लेकिन वोट किसी भी बटन को दबाने पर भाजपा को ही जा रहा था, क्योंकि उक्त बटन दबने के बाद वापस ही नहीं हुआ था। काम में गंभीरता नहीं दिखाने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत करवाने की कोशिश की लेकिन लोग फिर से पोलिंग की मांग करने लगे। इसके बाद मौके पर अधिकारियों ने लोगों को शांत करवाया। करीब दो बजे मतदान फिर से शुरू हुआ।
विज्ञापन



आपस में भीड़े बसपा और भाजपा समर्थक
कठुआ। दूसरे चरण के मतदान के दौरान दो पार्टियों के समर्थकों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना मिडिल स्कूल शेरपुर में बने पोलिंग स्टेशन 65/79 के बाहर की है। जहां बहुजन समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों में बहस हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। किसी तरीके से लोगों ने दोनों को पीछे हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी के समर्थक ने बताया कि पोलिंग स्टेशन के अंदर ईवीएम को उल्टा रखा गया था। इसपर जब आपत्ति दर्ज करवा कर बाहर आए तो भाजपा के एक समर्थक ने एक दुकानदार को गलत नाम से बुलाया। इसपर जब आपत्ति की गई तो दो अन्य व्यक्ति मिंटु और सोनु ने उक्त दुकानदार को थप्पड़ जड़ दिए और मारपीट की। किसी तरीके से उन्हें वहां से हटाया गया। बसपा समर्थक हेम राज ने बताया कि पुलिस चौकी नगरी के प्रभारी जयपाल सिंह को इसकी शिकायत की है। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह उग्र रुख अपनाने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed