फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Two new charging points will be built in the city, 16 buses can be charged at a time

जम्मू-कश्मीर: शहर में बनेंगे दो नए चार्जिंग प्वाइंट, एक वक्त में 16 बसें हो सकेंगी चार्ज

Fri, 06 Aug 2021 07:19 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 06 Aug 2021 07:19 PM IST
सार

नरवाल यार्ड और जेकेआरटीसी कार्यालय परिसर में मिलेगी सुविधा। सिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा सचारू करने के लिए चार्जिंग स्टेशन की संख्या बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Two new charging points will be built in the city, 16 buses can be charged at a time
जेकेएसआरटीसी की बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू शहर में चल रही 20 इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन को सुचारू करने के लिए जेकेआरटीसी दो नए चार्जिंग प्वाइंट तैयार कर रहा है। यह चार्जिंग प्वाइंट नरवाल स्थिति जेकेएसआरटीसी के यार्ड और रेलवे रोड स्थिति कार्यालय में होंगे। इनमें एक सयम में 16 बसें चार्ज हो सकेंगी। वर्तमान में चार बसें की चार्ज होती हैं।

विज्ञापन


इससे सभी बसों का नियमित रूप से परिचालन होगा और लोगों को बेहतर सुविधा के साथ परिवहन निगम को राजस्व भी मिलेगा। जम्मू-कश्मीर पावर डेवलेपमेंट कारपोरेशन की मदद से जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन चार्जिंग प्वाइंट लगाएगा। इनके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है, जिसमें टेक्निकल बीट शुरू हो गई है।
विज्ञापन


वर्तमान में चल रही 20 इलेक्ट्रिक बसों के लिए एक ही चार्जिंग प्वाइंट है, जिससे एक समय पर चार ही बसें चार्ज हो पाती हैं। एक ही चार्जिंग प्वाइंट होने से बसों को दो किश्तों में चलाना पड़ता है। एक बस एक बार चार्ज होने पर 150 किलोमीटर तक चलती है। नए स्थापित हो रहे स्टोशन पर हर एक चार्जिंग प्वाइंट में छह बसें एक समय पर चार्ज हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- धर्म से अर्थ को मिलेगा बल: जम्मू-कश्मीर को मजबूत करने में जुटी सरकार, उप-राज्यपाल ने रखी यात्री निवास की आधारशिला   

दो नए चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे। जेकेपीडीसी ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिनके पूरे होते ही काम शुरू किया जाएगा। इससे एक समय पर 16 इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज किया जा सकेगा। - सुदेश गुप्ता, जीएम ऑपरेशन जम्मू, जेकेआरटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed