{"_id":"610d20e23db08a4352576d2b","slug":"jammu-kashmir-lt-governor-manoj-sinha-lays-foundation-stone-of-office-cum-yatri-niwas-of-shri-amarnathji-shrine-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म से अर्थ को मिलेगा बल: जम्मू-कश्मीर को मजबूत करने में जुटी सरकार, उप-राज्यपाल ने रखी यात्री निवास की आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म से अर्थ को मिलेगा बल: जम्मू-कश्मीर को मजबूत करने में जुटी सरकार, उप-राज्यपाल ने रखी यात्री निवास की आधारशिला
Fri, 06 Aug 2021 05:15 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 06 Aug 2021 05:15 PM IST
सार
उप-राज्यपाल ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं और अनुकूल वातावरण के साथ वह दिन दूर नहीं जब श्री अमरनाथ के दर्शन करने वाले यात्री 10 लाख का आंकड़ा पार करेंगे। इससे जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था पर भी अधिक प्रभाव डालेगा। उन्होंने बताया कि श्री अमरनाथ तीर्थ में रोपवे सेवा की संभावना का पता लगाने के लिए भी काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
उप-राज्यपाल ने रखी यात्री निवास की आधारशिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्री अमरनाथ के भक्तों को सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करने के एक अन्य प्रयास में उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने पंथा चौक श्रीनगर में श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के कार्यालय सह यात्री निवास की आधारशिला रखी। यह यात्री निवास 18 महीने की अवधि में 25 कनाल भूमि पर बनाया जाएगा। जोकि सर्वश्रेष्ठ सुविधाओं से लैस होगा। इसके साथ ही 3000 से अधिक तीर्थयात्री इसमें ठहर सकेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश के उप-राज्यपाल एवं श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रतिष्ठित परियोजना का उद्देश्य श्रीनगर में श्री अमरनाथ यात्रियों को आरामदायक प्रवास को सुनिश्चित करना है। यह तीर्थयात्रियों के मार्गदर्शन के लिए एक सूचना केंद्र के रूप में भी कार्य करेगा। इसके अलावा यात्रा के सुचारू संचालन के लिए इसी तरह के कई कार्य पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन
उप-राज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार श्री अमरनाथ के लाखों भक्तों को एक यादगार अनुभव प्रदान करने के लिए ढांचागत विकास के साथ-साथ विभिन्न सेवाओं की शुरुआत कर रही है। हम एक स्थायी कार्यालय के अलावा केंद्र शासित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में यात्री निवास बनाने की योजना बना रहे हैं और बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जल्द ही जम्मू में एक बड़ा यात्री निवास स्थापित किया जाएगा। 3200 यात्रियों की क्षमता वाला एक और यात्री निवास चंद्रकोट जिला रामबन में भी बनेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- भाजपा राष्ट्रीय महासचिव बोले: जम्मू-कश्मीर मुस्कुराने लगा है, पर गुपकार गैंग अभी भी रो रहा
यह भी पढ़ें- अनुच्छेद-370 से मुक्ति के दो साल: 130 आतंकी कमांडरों समेत 459 दहशतगर्दों का सफाया, युवाओं ने आतंकवाद से की तौबा