फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Restrictions eased in Kashmir, mobile internet suspended till 6th September evening

कश्मीर में आज शाम पांच बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप, हटाई गईं कुछ पाबंदियां

Mon, 06 Sep 2021 12:10 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Mon, 06 Sep 2021 12:10 AM IST
सार

गिलानी के आवास की ओर जाने वाला रास्ता सील, सुरक्षा बलों की तैनाती।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Restrictions eased in Kashmir, mobile internet suspended till 6th September evening
घाटी में सुरक्षाबलों की तैनाती - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के निधन के बाद चौथे दिन रविवार को शाम पांच बजे के बाद कश्मीर में प्रतिबंधों में ढील दी गई लेकिन सुरक्षाबलों की तैनाती जारी रही। इस बीच सरकार ने आदेश जारी कर कहा है कि घाटी में छह सितंबर को शाम पांच बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप रहेगी। गृह सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि खुफिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की ओर से मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल कर गड़बड़ी फैलाई जा सकती है।

विज्ञापन


घाटी में लोगों के आवागमन पर कोई रोक नहीं है लेकिन अलगाववादी नेता के लिए शोक के चौथे दिन के मद्देनजर कई इलाकों में सड़कों पर अवरोधक लगे हुए हैं। खासकर हैदरपोरा में गिलानी के आवास तक जाने वाली सड़कों को सील रखा गया है। आईजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि जनता ने शांति व्यवस्था बनाए रखने में काफी सहयोग किया है। घाटी के हालात को देखते हुए शाम पांच बजे से पाबंदियों में छूट दी गई है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए शहर और अन्य इलाकों में सुरक्षा बलों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है। घाटी में वाहनों का आवागमन बढ़ा है लेकिन ज्यादातर सार्वजनिक परिवहन सड़क से नदारद रहा। शहर के कुछ इलाकों और घाटी के अन्य हिस्सों में भी कुछ दुकानें खुलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का जम्मू दौरा: माता वैष्णो देवी के करेंगे दर्शन, सियासी गलियारों में इस बात की भी चर्चा


स्थिति सामान्य व नियंत्रण में
अधिकारियों ने बताया कि स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में है। पुलिस ने शनिवार को कहा था कि कानून-व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए कई एहतियाती उपाय किए गए हैं जिसमें शरारती तत्वों की गिरफ्तारी शामिल है।

पुलिस ने यह भी कहा कि पाकिस्तान से चल रहे कश्मीर मीडिया सर्विस सहित कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उपद्रवियों को शांति भंग करने के लिए उकसाने के लिए फर्जी खबरें और वीडियो फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ स्थानीय मीडिया के लोग और चैनल भी फ र्जी खबर फैलाते दिखे हैं और पुलिस उनपर नजर रख रही है। इनके खिलाफ साक्ष्य एकत्र कर रही है और उनके खिलाफ  उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed