फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   jammu and kashmir news suspicious bag found near Satwari Chowk  explosive device detect in kishtwar and suspects seen on jammu Rajouri highway

साजिश: किश्तवाड़ में विस्फोटक और जम्मू में एक बैग बरामद, राजमार्ग पर देखे गए चार संदिग्ध

Sat, 14 Aug 2021 12:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 14 Aug 2021 12:33 PM IST
सार

आतंकी जम्मू संभाग को दहलाने की साजिशें रच रहे हैं। शनिवार को किश्तावड़ जिले में विस्फोटक उपकरण बरामद कर निष्क्रिय किया गया। इसके साथ ही जम्मू-राजोरी राजमार्ग पर चार संदिग्ध भी देखे गए हैं, जिनकी तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
jammu and kashmir news suspicious bag found near Satwari Chowk  explosive device detect in kishtwar and suspects seen on jammu Rajouri highway
बम निरोधक दस्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू शहर के सतवारी चौक इलाके में शनिवार को संदिग्ध बैग मिलने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। यह बैग सतवारी चौक नाके के पास बरामद किया गया है। पुलिस की टीम जांच में लगी हुई है। इसके साथ ही संभाग के किश्तवाड़ जिले में विस्फोटक उपकरण मिला है। जिसे निष्क्रिय कर दिया गया है।

विज्ञापन


जिले के कुरिया ब्रिज के पास केशवान रोड पर सेना की 26-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और पुलिस की टीम ने एक एक्सप्लोसिव डिवाइस डिटेक्ट की। जिसकी सूचना बम निरोधक दस्ते को दी गई। विस्फोटक उपकरण को निष्क्रिय कर सुरक्षाबलों ने बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। उधर, जम्मू-राजोरी राजमार्ग पर चार संदिग्ध एक कार से जाते हुए देखे गए हैं। संदिग्धों की तलाश में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...


 

सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम, जम्मू शहर में अलर्ट जारी

स्वतंत्रता दिवस के लिए पूरे प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जम्मू शहर में अलर्ट जारी किया गया है। सीमा पर भी सेना और बीएसएफ को अलर्ट कर दिया गया है। अतिरिक्त गश्त के साथ डॉग स्क्वायड को तैनात किया गया है। शहर में जगह-जगह नाके लगाए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर है। सभी चौकी अफसरों, थानेदारों, डीएसपी को अपने-अपने क्षेत्र में रात को गश्त करने के लिए कहा गया है।

बीएसएफ और सेना ने सरहद पर अतिरिक्त तैनाती के साथ गश्त बढ़ा दी है। नाकों पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। सीमांत इलाकों में सेना और बीएसएफ के साथ मिलकर संयुक्त रूप से चेकिंग की जा रही है। महत्वपूर्ण स्थलों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी एसओजी को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed