{"_id":"611e9dafadf4304adb0013e5","slug":"jammu-and-kashmir-eight-months-pregnant-beaten-up-and-thrown-out-of-the-house-in-laws-were-demanding-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: आठ माह की गर्भवती से मारपीट कर घर से निकाला, सुसराल वाले कर रहे थे दहेज की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: आठ माह की गर्भवती से मारपीट कर घर से निकाला, सुसराल वाले कर रहे थे दहेज की मांग
Fri, 20 Aug 2021 12:03 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:03 AM IST
सार
आरएस पुरा का मामला, जम्मू महिला पुलिस थाने में पति और सास-ससुर पर मामला दर्ज।
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न मामला
विस्तार
आरएस पुरा क्षेत्र में आठ माह की गर्भवती के साथ मारपीट कर उसे घर से निकालने का मामला सामने आया है। ससुरालियों पर बहू को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके पति, सास-ससुर पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और घर से निकालने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कुंजवानी के धड़प की रहने वाली जसविंदर कौर की शादी आरएस पुरा के बग्गा जन्ना गांव के लवजोत सिंह के साथ नौ माह पहले हुई है। लवजोत सेना में है। आरोप है कि बुधवार रात को लवजोत सिंह ने अपने पिता गुरमीत सिंह और मां राजिंदर कौर के साथ मिलकर जसविंदर को रात के समय मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: मानसून के कमजोर पड़ने से प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी, बारिश के नहीं कोई आसार
विज्ञापन
इसके बाद पीड़िता ने महिला पुलिस थाने में शिकायत दी। बताया कि उसका पति, सास और ससुर दहेज के लिए उसको मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। वह आठ माह की गर्भवती है और इस समय उसको ससुुराल की सबसे ज्यादा जरूरत है, लेकिन उसको मदद करने की जगह हर रोज दहेज के लिए तंग किया जा रहा है। वह किसी तरह अपने मायके पहुंची है। थाना प्रभारी अनीता काटल के अनुसार आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।