{"_id":"59851c284f1c1bf14a8b4698","slug":"indian-army-encounter-three-militants-at-sopore-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K में सेना का एक्शन: सोपोर में 3 आतंकी ढेर, शोपियां में 3 पकड़े, इंटरनेट सेवा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K में सेना का एक्शन: सोपोर में 3 आतंकी ढेर, शोपियां में 3 पकड़े, इंटरनेट सेवा बंद
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
indian army
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के अंतर्गत आने वाले बारामुला जिले के सोपोर इलाके में शनिवार को सेना ने सुबह करीब 5 बजे से शुरू हुए सर्च ऑपरेशन के बाद मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। सेना और पुलिस के इस हमले में 1 जवान भी घायल हो गया है। खुफिया जानकारी के मुताबिक सेना को जिले के सोपोर स्थित अमरगढ़ इलाके में 2 से 3 तीन आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
आतंकियों को मारे जाने के बाद सेना ने 3 एके47 भी बरामद किया है। मुठभेड़ खत्म हो गई है, लेकिन सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। पुलिस ने पूरे सोपोर जिले में इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया है। वहीं सेना ने दक्षिणी कश्मीर के शोपियां से तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन तीनों को हथियारों की चोरी का मकसद दिया गया था।
विज्ञापन
इस जानकारी के बाद सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी द्वारा इलाके में गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इस ऑपरेशन के दौरान इलाके में घेराबंदी करके आवागमन के सारे रास्ते सील कर दिए गये हैं।
विज्ञापन
अभी और आतंकियों की तलाशी जारी है। गौरतलब है कि पिछले एक हफ्ते के अंदर कश्मीर सेना दवारा ताबड़तोड़ ऑपरेशन में कई आतंकियों को मार गिराया है । मारे गए आतंकियों में लश्कर का टॉप कमांडर अबु दुजाना भी शामिल है। हालांकि अब तक बारामुला में जारी ऑपरेशन पर सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।