फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   eccounter in shopian, jammu and kashmir

J&K: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, लश्कर-हिज्ब के 6 आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद

Sun, 25 Nov 2018 04:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 25 Nov 2018 04:10 AM IST
विज्ञापन
eccounter in shopian, jammu and kashmir
शहीद जवान नजीर अहमद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के कपरान बतागुंड इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच रविवार तड़के मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षाबलों ने छह आतंकियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान 34 राष्ट्रीय रायफल के नजीर अहमद के रूप में हुई है। इस दौरान एक जवान के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


वहीं मुठभेड़ के बाद बतागुंड इलाके में स्थानीय युवाओं ने पत्थरबाजी की, पत्थरबाजी में 11 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में से तीन को श्रीनगर रेफर कर दिया गया है। इसमें एक 5 साल की बच्ची भी शामिल है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शोपियां, कुलगाम और पुलवामा में इंटरनेट सेवा स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन

 




आपरेशन खत्म हो गया है। मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने 6 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मारे गए 6 आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए। मारे गए सभी आतंकियों की पहचान हो गई है। मारे गए सभी आतंकवादी हिजबुल और लश्कर से जुड़े थे। इन आतंकियों में लश्कर और हिजबुल के जिला कमांडर भी शामिल हैं।

मारे गए आतंकियों में हिजबुल और लश्कर के जिला कमांडर शामिल

eccounter in shopian, jammu and kashmir
Shopian Encounter - फोटो : ANI
1) लश्कर-ए-तैयबा के जिला कमांडर मुश्ताक मीर
2) हिजबुल जिला कमांडर अब्बास
3) हिजबुल के डिप्टी जिला कमांडर वसीम वागे उर्फ सैफुल्लाह
4) उमर मजीद गनी गानाई (जिसकी कुछ दिनों पहले घंटा घर पर होने की तस्वीर वायरल हुई थी)
5) खलीद फारूक उर्फ तलहा
6) मारा गया छठा आतंकी पाकिस्तानी बताया जा रहा है। अभी उसके नाम का पता नहीं चल पाया है।

एसएसपी शोपियां संदीप चौधऱी ने बताया कि, मारे गए 6 आतंकियों में से 4 आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन से और 2 आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। दोनों आतंकी संगठन के जिला कमांडर मारे गए हैं। हमने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। फिलहाल जांच चल रही है।
 



जानकारी के मुताबिक शोपियां के कपरान बतागुंड इलाके में सुरक्षाबलों की 34 आरआर, सीआरपीएफ और एसओजी ने इलाके में घेराबंदी और सर्च अॉपरेशन चलाया।सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि इलाके में आतंकी छिपे हैं। जैसे ही सुरक्षाबलों के जवान आतंकियों के छिपे होने वाली जगह पर पहंचे और शिकंजा कसा तो आतंकियों ने खुद को घिरता देख गोलीबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed