{"_id":"5a3c13954f1c1bce6d8b5636","slug":"161513886613-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का शीशा तोड़ लैपटाप चुराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार का शीशा तोड़ लैपटाप चुराया
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर के पाश इलाके गांधी नगर में चोरों ने एक कार का शीशा तोड़ कर उसमें रखा लैपटाप चुरा लिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नितिन महाजन निवासी न्यू प्लाट ने बताया कि कार नंबर जेके02बीबी:7446 को गांधी नगर में पार्क की और किसी काम के लिए पास ही अन्य जगह पर गया था। जब वह वापस आया तो उसने देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ है। भीतर देखा तो में लैपटाप गायब था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसी इलाके में कार के शीशे तोड़ कर नकदी और गहने चुराने की पहले भी घटना हो चुकी है। ब्यूरो
विज्ञापन