{"_id":"bedb8146-e2ef-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"batch-of-2168-pilgrims-left-for-amarnath-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ के लिए 2168 श्रद्धालुओं का पांचवां जत्था रवाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ के लिए 2168 श्रद्धालुओं का पांचवां जत्था रवाना
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
Updated Tue, 02 Jul 2013 01:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रा के लिए 2168 श्रद्धालुओं का पांचवां जत्था रवाना हो गया है। पूरे उत्साह और जोश के साथ भक्तों ने भोले बाबा के जयकारे लगाए और अपनी कुशल-मंगल यात्रा के लिए प्रार्थना भी की।
विज्ञापन
सुरक्षा के कड़े इंतजाम के साथ पहली बस 4.45 बजे यात्री निवास से रवाना हुई जबकि आखिरr बस 5.13 बजे छोड़ी जा सकी।
81 वाहनों के जत्थे में श्रद्धालुओं में 1525 पुरुष और 460 महिलाएं हैं। 35 बच्चे और 148 साधु भी जत्थे में शामिल हैं।
अमरनाथ यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह तो है पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा में परिवर्तन किए जाने के कारण यात्रियों को खासी परेशानियों से जूझने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन