फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Air Marshal Amit Dev: We will have entire Kashmir one day, no plan to occupy PoK at the moment

एयर मार्शल अमित देव: हमारे पास एक दिन संपूर्ण कश्मीर होगा, फिलहाल पीओके पर कब्जे की योजना नहीं

Thu, 28 Oct 2021 12:30 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 28 Oct 2021 12:30 PM IST
सार

एयर मार्शल अमित देव ने कहा कि किसी देश के आर्थिक विकास के लिए उसके पास मजबूत सेना होना जरूरी। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि किसी दिन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भी हमारे हिस्से में शामिल हो जाएगा और आने वाले वर्षों में हमारे पास पूरा कश्मीर होगा।

 

विज्ञापन
Air Marshal Amit Dev: We will have entire Kashmir one day, no plan to occupy PoK at the moment
एयर मार्शल अमित देव - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय वायु सेना की पश्चिमी कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (एओसी-इन-सी) एयर मार्शल अमित देव ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर कब्जा करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है, लेकिन उम्मीद जताई कि किसी दिन भारत के पास पूरा कश्मीर होगा। भारतीय सैनिकों की बडगाम लैंडिंग की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर श्रीनगर में भारतीय वायुसेना के एयरबेस पर आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बात करते हुए एयर मार्शल अमित देव ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जो लोग हैं पाकिस्तानियों द्वारा उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन


एयर मार्शल देव ने कहा कि तत्कालीन महाराजा हरि सिंह द्वारा पाकिस्तानी कबाइली हमले के बाद भारत के साथ विलय के दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने के एक दिन बाद 27 अक्तूबर, 1947 को भारतीय सैनिक कश्मीर में उतरे थे। इसकी बदौलत ही कश्मीर के इस हिस्से की स्वतंत्रता सुनिश्चित हुई। मुझे विश्वास है कि किसी दिन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भी हमारे हिस्से में शामिल हो जाएगा और आने वाले वर्षों में हमारे पास पूरा कश्मीर होगा। यह पूछे जाने पर कि क्या वायु सेना की पीओके पर कब्जा करने की कोई योजना है, उन्होंने कहा कि फिलहाल कोई योजना नहीं है। संपूर्ण कश्मीर एक है, राष्ट्र एक है। दोनों पक्षों के लोगों में समान लगाव है।

विज्ञापन


हमें तकनीकि के साथ तालमेल बिठाना होगा
पश्चिमी एयर कमान के एओसी-इन-सी ने कहा कि भारतीय वायुसेना को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन बुनियादी चुनौती तकनीक की है। तकनीक के परिवर्तन की दर आज दुनिया में इतनी तेज है कि हमें उसके साथ तालमेल बिठाना होगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी देश को आर्थिक रूप से विकसित होना है तो उसके पास एक मजबूत सेना होनी चाहिए, और हम हमेशा चुनौती के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: डोडा हादसे में सेना के जवान बने देवदूत, एयरलिफ्ट कर घायलों को पहुंचाया जीएमसी जम्मू

ड्रोन हमले के खिलाफ तकनीकी तैयार
ड्रोन हमलों के बारे में पूछे जाने पर एयर मार्शल देव ने कहा कि वे केवल कम से कम नुकसान पहुंचा सकते हैं। हमारे पास ड्रोन हमले के खिलाफ उपकरण तैयार हैं और इसे यहां भी तैनात किया गया था। अब हम और खरीद कर तैनाती बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ड्रोन की चुनौती एक छोटी चुनौती है और हम इससे निपटने में सक्षम हैं। कहा कि उन्हें यकीन है कि अगर संयुक्त राष्ट्र ने 1947 में हस्तक्षेप नहीं किया होता, तो शायद पूरा कश्मीर हमारा होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed