{"_id":"5a21b2db4f1c1ba12d8b5f33","slug":"21512157915-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में आग लगने से 65 मवेशी जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में आग लगने से 65 मवेशी जिंदा जले
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किश्तवाड़। सब जिला छात्रू के हावल में वीरवार की देर रात अचानक तीन मंजिला मकान में आग लेने से लाखों का नुकसान हो गया।
जानकारी के अनुसार घर के सभी सदस्य किसी और गांव में शादी पर गए हुए थे कि उन्हें किसी ने सूचित किया कि उनके मकान में आग लगी हुई है। वह जब तक पहुंचते तब तक माल व मवेशी के साथ-साथ सारा घर का सामान जल कर राख हो गया। गांव के लोगों ने आग बुझाने का भरपूर प्रयास किया। तब तक कीमती सामान जलकर राख हो गया। गांव दूर होने की वजह से फायर ब्रिगेड़ वहां नहीं जा सकती थी जिस कारण भारी नुकसान हो गया। छात्रू पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची थी। लोगों व पुलिस की टीम के पहुंचने पर अन्य घरों तक आग नहीं जा सकी। जिला एसएसपी अबरार चौधरी के अनुसार आग लगने वाला मकान प्रेमा देवी का था इसमें उनका पुत्र विश्वरूप भी रहता था। आग की इस घटना में 50 भेड़ बकरियां व 13 गाय व दो बैल जल गए। जिला उपायुक्त अंग्रेज सिंह राणा ने तुरंत रेडक्रास के तहत प्रभावित परिवार के लिए टेंट, बर्तन व राशन दिया है। भाजपा की तरफ से वरिष्ठ नेता तारिक कीन डीएसपी मनोज कुमार भी मौके पर गए, उन्होंने भी वहां जाकर प्रभावितों की सहायता की।