{"_id":"5a2aeb7b4f1c1b78548c2022","slug":"201512762235-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतरी कमान में मनाया गया 257वां कॉर्प्स डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतरी कमान में मनाया गया 257वां कॉर्प्स डे
Updated Sat, 09 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। आर्मी सर्विस कार्प्स (एएससी) ने शुक्रवार को उत्तरी कमान में 257वां कार्प्स डे धमूधाम के साथ मनाया। सेना के अधिकारियों ने कार्प्स डे की कार्यप्रणाली पर रोशनी डाली। इस अवसर पर उत्तरी कमान के जनरल आफिसर की इन कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल डी अनबु मुख्य मेहमान थे।
डी अनबु ने आर्मी सर्विस कार्प्स के काम की प्रशंसा की और मुश्किल और अजीब हालात में काम करने की सराहना की। उन्होंने सभी अधिकारियों व जवानों को निस्वार्थ भाव के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से एएससी खुद को समर्पित करके सेना में काम कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि आर्मी सर्विस कार्प्स वायुसेना, नौसेना व अन्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों तक पेट्रोलियम उत्पादों व अन्य जरूरी सामान पहुंचाने का काम करती है। इसके अलावा आर्मी सर्विस कार्प्स परिवहन के बेड़े और पशुओं का सबसे बड़ा संरक्षक भी है। एएससी ने सभी कार्यों में उत्कृष्ट योगदान करके कई रिकार्ड व पुरस्कार हासिल किए हैं। युद्ध में योगदान व शांति बनाने में भी अपनी ताकत को साबित किया है। इसलिए महावीर चक्र सहित कई पुरस्कारों को साथ सम्मानित किया गया है। खेल के क्षेत्र में भी एएससी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसी क्रम में 19 नवंबर 2017 में एक मोटरसाइकिल पर 58 लोगों ने सवार होकर नया विश्व कीर्तिमान स्थापित करने की उपलब्धि हासिल की है।