{"_id":"598282ba4f1c1b0a738b45b2","slug":"2-militants-killed-in-a-brief-encounter-1-retrieved-in-gopalpora-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: कुलगाम में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी को किया ढेर, तीन जवान घायल, मुठभेड़ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: कुलगाम में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी को किया ढेर, तीन जवान घायल, मुठभेड़ जारी
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Thu, 03 Aug 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के गोपालपुरा गांव में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। सेना के तीन जवान घायल बताए जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार देर रात की है। पुलिस ने कहा है कि आतंकवादियों के पास से 2 एके-47 राइफलें बरामद की गईं हैं।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सेना के 9 आरआर टीम ने आतंकियों की मौजूदगी के विशेष जानकारी के बाद डीएच पोरा इलाके के गोपालपोरा क्षेत्र को पूरी तरह से घेर लिया। जिसके बाद सेना के संयुक्त दल ने तलाशी अभियान को तेज कर दिया।
विज्ञापन
इस मामले में कुलगाम जिले के एसएसपी श्रीधर पाटिल ने बताया की कि अब तक दो आतंकियों को ढेर किया गया है। जबकि केवल एक आतंकी का शव अभी तक बरामद हुआ है। वहीं, न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के शोपियान में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
विज्ञापन
Encounter underway between security forces and terrorists in J&K's Shopian
— ANI (@ANI_news) August 2, 2017