{"_id":"5a1dbb934f1c1b193e8b57b6","slug":"181511898003-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से फंस तेंदुए की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से फंस तेंदुए की मौत
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बाड़ी ब्राह्मणा। कस्बे के साथ लगते पंचायत बीरपुर के जंगल में मंगलवार फंदे में फंसा एक तेंदुआ मृत मिला।
जानकारी के अनुसार सुबह गांव के कुछ लोग जंगल की तरफ गए। उन्होंने देखा कि एक तेंदुआ वन विभाग की नर्सरी की लगी तारों के साथ पड़ा हुआ है। इसकी जानकारी लोगों ने गांव के सरपंच गौतम सिंह जंवाल को दी। जिसके बाद जंवाल ने मौके पर पर पहुंच कर तारों में फंसे गंभीर रूप से घायल तेंदुए को बाहर निकाला। लेकिन तब तक तेेंदुए की मौत हो गई थी। जिसके बाद सरपंच ने वाइल्ड लाइफ विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद विभाग की एक टीम मौके पहुंची। मृत तेंदुए को अपने साथ लेकर गई। सरपंच गौतम सिंह ने बताया बीरपुर में काफी संख्या में तेंदुए हैं। इससे पहले भी एक तेंदुया गांव कुंदनपुर में भी तारों में फंस गया था। लेकिन उसे समय रहते जिंदा बचा लिया गया था। तेंदुए को बचाने के लिए वाइल्ड लाइफ विभाग इनको बचाने के लिए कोई पहल नहीं कर रहा है। कई बार देखा गया है कि तेंदुए खाने की तलाश में जंगल से बाहर रिहायशी इलाकों तक भी आ गए हैं। उन्होंने विभाग से मांग की है कि इन तेंदुओं को पकड़ कर कहीं सुरक्षित स्थान पर रखा जाए। जिससे लुप्त हो रही प्रजाति को बचाया जा सके। प्रजाति भी बच जाए और स्थानीय ग्रामीणों में भी इनकी दहशत कम हो सके।