{"_id":"5a2845ad4f1c1ba7668b883b","slug":"131512588717-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेह और जम्मू में सीजन की सबसे सर्द रात बीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेह और जम्मू में सीजन की सबसे सर्द रात बीती
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। रियासत में रात के पारे में गिरावट जारी है। लेह में न्यूनतम माइनस 13.6 और जम्मू में 6.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन की सबसे सर्द रात बीती। कश्मीर के सभी हिस्सों में रात का तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। घाटी के अधिकतर इलाके शीतलहर की चपेट में है। हालांकि यहां दिन का पारा सामान्य से 1-4 डिग्री ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार आगामी 11 से 15 दिसंबर के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ से 12 से 13 दिसंबर को कश्मीर, लद्दाख और जम्मू के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विभाग श्रीनगर के निदेशक सोनम लोट्स के अनुसार आगामी दिनों में खराब मौसम की सूरत में श्रीनगर-लेह, श्रीनगर-जम्मू, मुगल रोड आदि प्रभावित हो सकते हैं। मौसम में बदलाव से दिन के साथ रात के तापमान में भारी गिरावट आएगी। बारिश रबी आदि फसलों की बुआई को किसानों के लिए लाभदायक होगी। जम्मू में बीती रात के पारे में सामान्य से चार डिग्री गिरावट दर्ज की गई। आगामी दिनों में बारिश के साथ बर्फबारी की सूरत से पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद है। पर्यटन विभाग कश्मीर की ओर से विश्वविख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग और पहलगाम में सैलानियों के लिए क्रिसमस और नए साल के स्वागत के लिए कई फेस्टिवल आयोजित किए जा रहे हैं।
स्थान न्यूनतम तापमान
कारगिल माइनस 7.5
गुलमर्ग माइनस 3.8
श्रीनगर माइनस 3.3
कुपवाड़ा माइनस 3.0
पहलगाम माइनस 2.0