{"_id":"5a1dbb8f4f1c1b72548c0131","slug":"121511897999-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवारियों ने हड़ताल की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटवारियों ने हड़ताल की
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पुंछ। मेंढर पटवार ने पटवारियों एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने काम छोड़ो हड़ताल करते हुए तीन दिन पहले कस्बे में तहसीलदार पर हमला कर उसे घायल करने वाले दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की। स्थानीय लोगों ने भी इस मामले में कस्बे में प्रदर्शन करते हुए तीन दिन बाद भी दोषियों को पकड़े नहीं जाने पर नाराजगी जताते हुए तहसीलदार पर हुए हमले को राज्य सरकार पर हुआ हमला बताया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करने वाले बचे रहेंगे तो आम लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए खुद कानून को हाथों में लेना पड़ेगा। गौरतलब है कि रविवार रात को मेंढर तहसील प्रशासन द्वारा कस्बे में एसडीएम राहुल यादव, एसडीपीओ रियाज इकबाल तांत्रे, तहसीलदार एजाज खान की अगुवाई में बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया था। जिस दौरान कुछ लोगों ने तहसीलदार से मारपीट की। उसकी गाड़ी को भी आग लगा दी गई। लोगों में रोष फैला है और चेतावनी दी अगर जल्द ही हमलावरों को पकड़ा नहीं गया तो वह जोरदार प्रदर्शन करेंगे।