{"_id":"594d6c184f1c1b1a098b4661","slug":"111498246168-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा के लिए साधुओं ने डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा के लिए साधुओं ने डाला डेरा
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू।
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले साधु पुरानी मंडी स्थित राम मंदिर में पहुंचने लगे हैं। यात्रा को लेकर साधुओं में काफी उत्साह है। महाराष्ट्र, उतर प्रदेश, मथुरा, आंध्र प्रदेश, गुजरात से श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। दुर्घटना में टांग और हाथ गंवा चुके दो साधु भी यात्रा में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं।
जगन्नाथपुरी से पहुंचे बाबा प्राण कृष्ण सेठी ने बताया कि वह यात्रा में तीन बार पहले भी जा चुके हैं। यात्रा के दौरान उन्हें अध्यात्मिक माहौल मिलता है। मन को शांति मिलती है। आंध्र प्रदेश के रहने वाले बाबा सतीश ने बताया कि उनकी एक टांग टूट गई है। वह प्लास्टिक की टांग लगाकर यात्रा में भाग लेंगे। यात्रा के दौरान उन्हें दर्द का अनुभव नहीं होता। वह काफी शांति का आनंद कर रहे हैं।
हरियाणा के रहने वाले बाबा मक्खन नाथ ने बताया कि वह 15 सालों से यात्रा में आ रहे हैं। यात्रा के दौरान रास्ते में भोले बाबा के उदघोषों से मन पवित्र होता है। बुरे विचारों का खात्मा होता है। मन में शांति का अनुभव होता है। ऐसे में हर बार वह अमरनाथ यात्रा में भाग लेते हैं। बंदोली से बाबा बचारू राम ने कहा कि वह तीन साल से आ रहे हैं। उतर प्रदेश के इलाहाबाद के रहने वाले श्याम लाल ने बताया कि वह पहली बार यात्रा में भाग लेेंगे। भोले बाबा के जयकारों से उन्हें शक्ति का अनुभव हो रहा है। गोरखपुर से राम सिंगरे दास, पंजाब से रविंद्र पुरी ने बताया कि वह 19 सालों से यात्रा में आ रहे हैं।
विज्ञापन
उतर प्रदेश से आए बाबा मस्तराम, महाराष्ट से बाल्मीकि गिरधारी ने कहा कि वह इससे पहले भी अमरनाथ यात्रा में भाग ले चुके हैं। यहां पर माहौल भक्तिमय हो गया है। यात्रा को लेकर साधुओं में काफी जोश है। काशी से मिश्रानाथ पुरी और उतर प्रदेश से राजाराम ने बताया कि तीन सालों से यात्रा में आ रहे हैं। यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। पूरी यात्रा में वह भोले बाबा का गुणगान करेंगे।