फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   We are not weak achin go ahead - Rahul Gandhi

हम सावरकर की तरह कमजोर नहीं, सचिन आप खड़े हो जाइये - राहुल

Wed, 19 Jul 2017 04:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 19 Jul 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
We are not weak achin go ahead - Rahul Gandhi
बांसवाड़ा में रैली को सम्बोधित करते राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के बांसवाड़ा में आज किसान आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने देश के लिए दो बार कालेपानी की सजा झेलकर अंडमान की सेल्यूलर जेल में अपना आधा जीवन गुजारने वाले विनायक दामोदर सावरकर पर भी कटाक्ष कर दिया।
विज्ञापन



राहुल ने कहा, हम सावरकर की तरह कमजोर नहीं हैं जो अंग्रेजों के सामने मत्था टेक दें। हमने सिर कटवाए हैं। कांग्रेस के लोगों को बीजेपी से डरने की जरूरत नहीं है। जब सावरकर खुद को बचाने के लिए अंग्रेज सरकार को चिट्ठी लिख रहे थे, तब कांग्रेस के नेता लाठी खा रहे थे।
विज्ञापन

भाजपा झूठ बोलकर सत्ता में आई है, अब खुल गई पोल

We are not weak achin go ahead - Rahul Gandhi
बांसवाड़ा रैली - फोटो : अमर उजाला
रैली में राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा झूठ बोलकर सत्ता में आई है, अब उसकी पोल खुल चुकी है। अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी, इसे कोई रोक नहीं सकता।

राहुल ने कहा, ‘सचिन आप खड़े हो जाइये और इतना दबाव बनाइये कि सरकार कर्ज माफ करने पर मजबूर हो जाए।’ किसान आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए भी सचिन से गुजारिश की।

उन्होंने कहा कि किसानों का कर्ज माफ किया जाए, सही मूल्य दिया जाए, बिजली के बिल भी माफ हों। राजस्थान में सरकार पर दबाव बनाकर किसानों का कर्जा माफ करवाने के लिए लगातार संघर्ष का ऐलान किया। साथ ही, ऐसा होने के बाद पुनः बांसवाड़ा आने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed