{"_id":"596f39394f1c1b307d8b45f9","slug":"we-are-not-weak-achin-go-ahead-rahul-gandhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हम सावरकर की तरह कमजोर नहीं, सचिन आप खड़े हो जाइये - राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम सावरकर की तरह कमजोर नहीं, सचिन आप खड़े हो जाइये - राहुल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 19 Jul 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
बांसवाड़ा में रैली को सम्बोधित करते राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के बांसवाड़ा में आज किसान आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने देश के लिए दो बार कालेपानी की सजा झेलकर अंडमान की सेल्यूलर जेल में अपना आधा जीवन गुजारने वाले विनायक दामोदर सावरकर पर भी कटाक्ष कर दिया।
राहुल ने कहा, हम सावरकर की तरह कमजोर नहीं हैं जो अंग्रेजों के सामने मत्था टेक दें। हमने सिर कटवाए हैं। कांग्रेस के लोगों को बीजेपी से डरने की जरूरत नहीं है। जब सावरकर खुद को बचाने के लिए अंग्रेज सरकार को चिट्ठी लिख रहे थे, तब कांग्रेस के नेता लाठी खा रहे थे।

Trending Videos
भाजपा झूठ बोलकर सत्ता में आई है, अब खुल गई पोल
बांसवाड़ा रैली
- फोटो : अमर उजाला
रैली में राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा झूठ बोलकर सत्ता में आई है, अब उसकी पोल खुल चुकी है। अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी, इसे कोई रोक नहीं सकता।
राहुल ने कहा, ‘सचिन आप खड़े हो जाइये और इतना दबाव बनाइये कि सरकार कर्ज माफ करने पर मजबूर हो जाए।’ किसान आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए भी सचिन से गुजारिश की।
उन्होंने कहा कि किसानों का कर्ज माफ किया जाए, सही मूल्य दिया जाए, बिजली के बिल भी माफ हों। राजस्थान में सरकार पर दबाव बनाकर किसानों का कर्जा माफ करवाने के लिए लगातार संघर्ष का ऐलान किया। साथ ही, ऐसा होने के बाद पुनः बांसवाड़ा आने का वादा किया।