{"_id":"5955fd4f4f1c1b083a8b4a34","slug":"unique-protest-in-alwar-demand-for-making-the-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के बाद अलवर से उछला 'गुजरात के गधों' का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के बाद अलवर से उछला 'गुजरात के गधों' का नाम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 30 Jun 2017 01:19 PM IST
विज्ञापन
यूं किया अनोखा प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बाद एक बार फिर से अब राजस्थान में गुजरात के गधों की चर्चा है। यहां एयरपोर्ट की मांग को लेकर गधों का रैली में इस्तेमाल किया गया।
राजस्थान के अलवर स्थित कोटकासिम में गुजरात के गधों का नाम फिर से उछाला गया। यहां अलवर जिला प्रमुख द्वारा कोटकासिम में एयरपोर्ट खुलवाने की मांग को लेकर गधों पर पोस्टर लगाकर अनोखा प्रदर्शन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेसियों ने गधों पर पोस्टर लगाकर राजस्थान व केंद्र सरकार पर निशाना साधा। इस्तेमाल किए गए स्लोगन में उन्होंने लिखा कि 'या तो कोटकासिम में एयरपोर्ट लाया जाए या फिर गुजरात के गधों को अलवर भेजा जाए।'
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा कोटकासिम क्षेत्र में एयरपोर्ट प्रस्तावित किया गया था। जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई थी। भूमि चिन्हित होने के बावजूद सरकार द्वारा एयरपोर्ट को उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थानांतरित कर दिया गया, जिसके कारण स्थानीय लोगों को मिलने वाले रोजगार से भी वह वंचित हो गए। इसके लिए आज अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि मैं सदी के महानायक से अपील करूंगा कि वे गुजरात के गधों का विज्ञापन करें। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन गुजरात के वन्य गधा अभ्यारण्य के एक विज्ञापन में नजर आते हैं और लोगों से गुजरात घूमने की अपील करते हैं। अखिलेश के इस बयान के बाद काफी हल्ला भी मचा।