फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Unique experiments in Rajasthan, engineering books also in Hindi

आसान होगी इंजीनियरिंग, हिंदी में कर सकेंगे पढ़ाई

Fri, 30 Jun 2017 03:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 30 Jun 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
Unique experiments in Rajasthan, engineering books also in Hindi
क‌िताबें - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में अब हिन्दी मीडियम छात्रों के लिए इंजीनियरिंग करना थोड़ा आसान हो जाएगा। डिप्लोमा और डिग्री पाठ्यक्रमों की किताबे अगले सेशन से हिंदी में भी उपलब्ध होगी। अभी ये अंग्रेजी में है।  हाल ही राज्य के तकनीकी शिक्षा निदेशालय द्वारा दिए महत्वपूर्ण सुझावों को मानते हुए एआईसीटीई ने इसे मान्यता दे दी है।
विज्ञापन


उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने कहा कि राज्य के तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद को कुछ खास सुझाव दिए थे,जिनमें से इंजीनियरिंग की पढ़ाई अंग्रेजी के साथ हिंदी माध्यम से कराया जाना भी एक सुझाव था। उन्होंने कहा कि एआईसीटीई ने इस सुझाव को तुरंत मानते हुए अगले सत्र से इंजीनियरिंग की किताबें हिंदी माध्यम से उपलब्ध कराने की स्वीकृति दे दी।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस निर्णय से न केवल राष्ट्रभाषा हिंदी को प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं ग्रामीण छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा, साथ ही यह पहल तकनीकी क्षेत्र में नवाचार के साथ मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद अब हिंदी में राष्ट्रीय स्तर का जर्नल भी प्रकाशित करेगी। इससे राष्ट्रीय तथा अन्तरराष्ट्रीय लेखकों के लेख भी हिंदी के पाठकों को मिलने लगेंगे। इन लेखों में उत्कृष्ट लेखों का चयन कर लेखकों को पुरस्कृत भी किया जाएगा और हिंदी में तकनीकी पुस्तकों के लेखकों को भी प्रोत्साहित करने की योजना एआईसीटीई द्वारा बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed