{"_id":"595754e84f1c1bcb168b4f51","slug":"unidentified-dead-body-found-in-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिला युवक का सड़ा-गला शव,शिनाख्तगी नहीं होने से मौके पर अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में मिला युवक का सड़ा-गला शव,शिनाख्तगी नहीं होने से मौके पर अंतिम संस्कार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
दस दिन बाद नहर से एक युवक का सड़ा गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव इस कदर क्षत विक्षत था कि उसकी शिनाख्तगी के प्रयास भी पूरे नहीं हो पाए और शव का अंतिम संस्कार मौके पर ही कर दिया गया। जानकारी के अनुसार भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले जैसलमेर के मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर में युवक का शव मिलने से एकबारगी सनसनी फैल गई।
मोहनगढ़ के नहरी क्षेत्र में मंडी रोड पर ग्रामीणों को यह शव नजर आया जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को शव की सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को 1443-RD से बाहर निकाला। वहीं शव पुराना होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव का मौका स्थल पर ही पोस्टमार्टम करवाकर आनन फानन में अंतिम संस्कार करवा दिया।