{"_id":"595338ba4f1c1bd2418b4a3f","slug":"two-died-in-road-accident-near-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत, एक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत, एक गंभीर घायल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दो की मौत।
अलवर के राजगढ़ थाना अंतर्गत कांदोली बाईपास के समीप बीती रात केनटरा और बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
जिसे उपचार के लिए अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वही मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए है। पुलिस जानकारी के अनुसार बिलेटा गांव निवासी दीपाराम, राजू मीणा और मांगीलाल मंगलवार को हुई बारिश के बाद बीज खरीदने के लिए राजगढ़ जा रहे थे।
विज्ञापन
तभी रास्ते में खड़े केनटरा से बाइक टकरा गई। जिससे राजू मीणा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दीपाराम और मांगीलाल को गंभीर अवस्था में अलवर सामान्य चिकित्सालय लाया गया। जहां उपचार के दौरान दीपाराम की भी मौत हो गई। फिलहाल मांगीलाल का सामान्य अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है
विज्ञापन