{"_id":"5964c02f4f1c1b5a478b4afd","slug":"training-will-be-given-to-lecturers-before-appointment","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति से पहले व्याख्याताओं को मिलेगी ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्ति से पहले व्याख्याताओं को मिलेगी ट्रेनिंग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 11 Jul 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग राजस्थान में विभिन्न कॉलेजों में नियुक्त होने वाले 1248 लेक्चरर को पदस्थापना से पहले एक महीने की ट्रेनिंग दिलवाएगा।
व्यक्तित्व विकास, राज्य सेवा के नियमों की जानकारी देने और उनकी दक्षता बढ़ाने के लिए एक माह का यह प्रशिक्षण जयपुर के हरिशचंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान में आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण इसलिए दिलवाया जाएगा ताकि वे कम समय में बेहतर परिणाम दे सके।
उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने बताया कि कॉलेजों में लेक्चरर की कमी को दूर करने के लिए 1248 पदों की भर्ती के लिए प्रस्ताव राजस्थान लोक सेवा आयोग को भेजा था। आयोग ने 29 विषयों के लिए परीक्षाएं और साक्षात्कार कर मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान और गणित विषय का परिणाम घोषित कर दिए। जल्दी ही इनके प्रशिक्षण का कार्यक्रम तय कर नियुक्ति दी जाएगी।