फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   There is suspense about salman khan

चिंकारा शिकार मामले में सुनवाई आज, पेश हो सकते हैं सलमान

Thu, 06 Jul 2017 10:39 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 06 Jul 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
There is suspense about salman khan
salman khan
बॉलीवुड स्टार सलमान खान के आज जोधपुर आने की संभावना काफी कम है। जानकारी के अनुसार सलमान खान को अवैध हथियार मामले में आज कोर्ट में पेश होना है जहां उन्हें 20 हजार रुपए के जमानत मुचलके पेश करने है।
विज्ञापन


वहीं सलमान खान के हिरण शिकार मामले में भी आज ही सीजेएम कोर्ट में सुनवाई है। यदि सलमान अवैध हथियार मामले में कोर्ट में पेश होते है तो उन्हें इस मामले में भी कोर्ट में पेश होना होगा। क्योंकि शहर में रहते हुए हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र पेश नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


लेकिन मुश्किल यह है कि दोनों कोर्ट ही अलग-अलग स्थानों पर स्थित है इसके कारण पुलिस को लॉ एण्ड आॅर्डर को नियंत्रित करने में परेशानी आ सकती है।

प्रशंसक बन सकते है पुलिस के लिए परेशानी

There is suspense about salman khan
salman khan
इसलिए माना जा रहा है कि सलमान खान ​हाजिर माफी का प्रार्थन पत्र पेश कर सकते है। हालांकि जमानत मुचलके व्यक्तिगत रुप से ही पेश किए जाते है। गौरतलब है कि जिला एवं सेशन न्यायधीश भगवान सहाय के ​सेवानिवृत होने के बाद अवैध हथियार का मामला एडीजे ग्रामीण के पास है।

एडीजे ग्रामीण की कोर्ट मंडोर रोड पर है जो कोर्ट कैम्पस से अलग है। इसलिए सीजीएम कोर्ट व एडीजे कोर्ट में सलमान की उपस्थित के दौरान उनके फैन्स की भीड़ पुलिस के लिए परेशानी बन सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed