फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   student leader locked the kota university gate to protest against fee hike

छात्र नेताओं ने कोटा यूनिवर्सिटी पर जड़ा ताला,फीस वृद्धि को लेकर जताया विरोध

Sat, 01 Jul 2017 03:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 01 Jul 2017 03:10 PM IST
विज्ञापन
student leader locked the kota university gate to protest against fee hike
कोटा विश्विद्यालय के बाहर प्रदर्शन करते छात्र इनसेट में गेट पर जड़ा ताला - फोटो : amar ujala
कोटा विश्वविद्यालय में छात्र नेताओं ने बढ़ी फीस वापस नहीं लेने के विरोध में आज जमकर हंगामा किया। छात्रसंघ अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश गुंजल ने छात्रों के साथ मिलकर विश्वविद्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया। 
विज्ञापन


छात्रों की नाराजगी विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश पर बढ़ाई गई 10 फीसदी फीस को लेकर थी जिसे लेकर पहले भी छात्रों ने कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा था और 1 जुलाई तक फीस बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की थी लेकिन विश्वविद्यालय प्रबंधन ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। 
विज्ञापन


सुनवाई नही होती देख छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होनें गेट पर टायर जलाकर जमकर नारेबाजी की।  गेट पर ताला जड़कर कर्मचारियों और छात्रों को अंदर नहीं जाने दिया। छात्रों के गुस्से को देखते हुए रजिस्ट्रार भी गेट पर उन्हे समझाईश करने के लिए पहुंचे और जल्द उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। छात्रों ने चेतावनी दी है कि जल्द उनकी मांग पूरी नही होती है तो वह आंदोलन को तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन









 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed