{"_id":"59576bac4f1c1bc4378b4fcd","slug":"student-leader-locked-the-kota-university-gate-to-protest-against-fee-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र नेताओं ने कोटा यूनिवर्सिटी पर जड़ा ताला,फीस वृद्धि को लेकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र नेताओं ने कोटा यूनिवर्सिटी पर जड़ा ताला,फीस वृद्धि को लेकर जताया विरोध
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 01 Jul 2017 03:10 PM IST
विज्ञापन
कोटा विश्विद्यालय के बाहर प्रदर्शन करते छात्र इनसेट में गेट पर जड़ा ताला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा विश्वविद्यालय में छात्र नेताओं ने बढ़ी फीस वापस नहीं लेने के विरोध में आज जमकर हंगामा किया। छात्रसंघ अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश गुंजल ने छात्रों के साथ मिलकर विश्वविद्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया।
छात्रों की नाराजगी विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश पर बढ़ाई गई 10 फीसदी फीस को लेकर थी जिसे लेकर पहले भी छात्रों ने कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा था और 1 जुलाई तक फीस बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की थी लेकिन विश्वविद्यालय प्रबंधन ने उसे गंभीरता से नहीं लिया।
सुनवाई नही होती देख छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होनें गेट पर टायर जलाकर जमकर नारेबाजी की। गेट पर ताला जड़कर कर्मचारियों और छात्रों को अंदर नहीं जाने दिया। छात्रों के गुस्से को देखते हुए रजिस्ट्रार भी गेट पर उन्हे समझाईश करने के लिए पहुंचे और जल्द उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। छात्रों ने चेतावनी दी है कि जल्द उनकी मांग पूरी नही होती है तो वह आंदोलन को तेज करेंगे।