मैं उतना अच्छा नहीं कर पाया, फिल्म देखकर बुरा मत मानिएगा - शाहरुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी आने वाली फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन के लिए आज जोधपुर पहुंचे बॉलिवुड के शहंशाह शाहरुख खान काफी जिंदादिली से मिले और सभी को अपनी बातों से खूब हंसाया।
शाहरुख खान ने जोधपुर टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन की मानद सदस्यता ग्रहण की और इस दौरान वे गाइडों से मिले। उन्होंने इस कार्यक्रम में गाइडों से कहा कि जितना अच्छा आप लोग असलियत में काम करते हो, मैने फिल्म में उतना अच्छा नहीं किया। पहली बार मैने ऐसा कोई रोल किया है। फिल्म देखने के बाद आप लोग बुरा मत मानिएगा। लेकिन अच्छा आदमी हूं मैं। ये सुनकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाया।
शाहरुख ने कहा कि एक चीज जो समझ में आती है, वह है कि जो भी ट्यूरिस्ट या मेहमान आते हैं, उन्हें आप लोग गाइड करते हैं, लेकिन कभी-कभी आपको गाइड करने वाला कोई नहीं होता। ये सुन सभी गाइडों ने जमकर ठहाका लगाया।
जिसे आप रोज देखते हो, उसी को इंट्रेस्ट से सभी को दिखाते हो
शाहरुख खान ने कहा कि गाइड सभी की जिंदगी में खुशी बांटते हैं और कुछ इस तरह का काम फिल्मी कलाकारों का भी होता है। उदाहरण देकर उन्होंने समझाया कि जिन स्मारकों को दूर-दूर से लोग देखने आते हैं और खुश व आश्चर्यचकित रह जाते हैं। आप लोग उन्हें रोज देखते हैं, लेकिन उसी इंट्रेस्ट से आप उस स्मारक की बात करते हैं और जानकारी देते हैं, सभी को समझाते हैं।
शाहरुख ने कहा कि मुझे लगता है कि कुछ इसी तरह का काम फिल्मी कलाकारों का भी है। हम भी रोज रोज वही काम करते हैं। लेकिन दिली खुशी तभी मिलती है, जब ऑडियंस खुश होती है। ठीक उसी तरह जिस तरह आप लोगों को मेहमानों के चेहरे पर खुशी देखकर खुशी मिलती है।
उन्होंने कहा कि हमने यही फिल्म में दर्शाया है। ये लव स्टोरी है। आप जब ये फिल्म देखेंगे तब आप लोगों की भी कुछ यादें ताजा हो जाएंगी।