{"_id":"5957a71d4f1c1b262d8b4582","slug":"selfie-hill-is-developing-in-ajmer-for-selfie-crazy-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंजर पड़ा पहाड़ अब लोगों के सेल्फी लेने के आएगा काम, जानिए कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंजर पड़ा पहाड़ अब लोगों के सेल्फी लेने के आएगा काम, जानिए कैसे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 01 Jul 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों में सेल्फी लेने के क्रेज को एक बंजर पड़े पहाड़ को आबाद करने के काम में लिया जाएगा क्योंकि अब यहां लोग अपनी यादों में इस पहाड़ को भी शामिल कर सकेंगे। दरअसल अजमेर नगर निगम ने दुर्दशा की शिकार हो रही पहाड़ी को सेल्फी पॉइंट बनाने का मानस बना लिया है जिसके लिए कामकाज भी शुरू कर दिया है। आज अजमेर महापौर धर्मेन्द्र गहलोत ने कामकाज का जायजा लेकर दिशा निर्देश दिए।
नगर निगम के महापौर धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया कि आनासागर लिंक रोड़ पर बजरंग गढ़ के पास बनी पहाड़ी काफी समय से दुर्दशा का शिकार थी। यहां जंगली बबूल आदि उगे हुए थे और पहाड़ी के कारण रोड भी काफी संकरा हो रखा था।
इस संबंध में जिला कलक्टर गौरव गोयल से बातचीत कर इसे निगम ने अपने क्षेत्राधिकार में लिया। इसके बाद इस पर कामकाज शुरू करवा दिया गया है। गहलोत ने कहा कि पहाड़ी पर शहरवासियों के लिए आकर्षक गार्डन, फव्वारे सहित मनोरंजन के साधन लगाए जाएंगे। इन सबके निर्माण के बाद इस पूरे ही पहाड़ को सेल्फी पाइंट के रूप में विकसित किया जाएगा। अजमेर महापौर ने जानकारी दी कि इसका कामकाज आगामी दो माह में पूरा कर लिया जाएगा।