फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   sdm not found yet in banswara district

दो हजार लोग ढूंढ रहे हैं एसडीएम को, सर्च आॅपरेशन फिर शुरू, नहीं मिला सुराग

Sat, 15 Jul 2017 10:57 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 15 Jul 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
sdm not found yet in banswara district
फाइल फोटो।
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशालगढ़ क्षेत्र के एसडीम रामेश्वरदयाल मीणा की खोज के लिए अभियान आज सुबह पुन: प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन



गौरतलब है कि मीणा शुक्रवार सुबह क्षेत्र की बारी नदी में गाड़ी के साथ बह गए थे। लेकिन शुक्रवार शाम तक उनका सुराग नहीं मिल सका था। वही गाड़ी का चालक अशोक बहने वाले स्थान से करीब ढाई किलोमीटर दूर सुरक्षित मिला। आज सुबह पुन: प्रारंभ हुए सर्च अभियान में गुजरात से आई विशेष टीम भी जुटी है।


जिला प्रशासन के अनुसार अभियान करीब पांच किलोमीटर के दायरे में संचालित किया जा रहा हैं।

पल-पल की खबर ले रहे हैं अधिकारी

sdm not found yet in banswara district
फाइल फोटो।
उदयपुर से आई विशेष गोताखोरों की टीम के अतिरिक्त एसडीआरएफ के जवान भी नदी के पूरे बहाव क्षेत्र में मीणा की तलाश कर रहे हैं।


बीती शाम अभियान बंद करने के बाद भी अधिकारी आगे की रणनीति में जुटे रहे। वहीं दूसरी और एसडीएम मीणा के घर राजगढ़ में तनाव का माहौल है। साथ ही बांसवाड़ा जिले में भारी बारिश का दौर जारी है जिसके चलते भी सर्च अभियान में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed