{"_id":"59644d7e4f1c1b21788b4781","slug":"rumour-about-woman-hair-cut-is-spreading","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रही बाल काटने की अफवाह, तीन मामलों में सच आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रही बाल काटने की अफवाह, तीन मामलों में सच आया सामने
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
पश्चिमी राजस्थान से शुरू हुई बाल काटने की अफवाह धीरे-धीरे प्रदेश के कई हिस्सों में पहुंच गई है। सोमवार को जयपुर सहित झुंझुंनू, भरतपुर व अन्य क्षेत्रों में पुलिस को बाल काटने की शिकायतें मिलीं।
विज्ञापन
हालांकि जयपुर के नजदीक चौमूं में बाल काटने की आई तीनों शिकायतें झूठी निकलीं। जिन महिलाओं के बाल काटने की बात सामने आई थी, उनसे जब सख्ती से पूछताछ की गई तो पता लगा कि उन्होंने स्वयं ही बाल काटे थे।
विज्ञापन
लगातार फैल रही अफवाह के कारण पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। हालांकि जिन क्षेत्रों में इस तरह की अफवाह सामने आ रही है, वहां समझाइश की जा रही है। इसके अतिरिक्त चिकित्सकों की मदद भी ली जा रही है।
विज्ञापन
बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर में अभी भी इस तरह की अफवाह के कारण भय का माहौल है। प्रशासन लोगों से लगातार अपील कर रहा है कि यह केवल मानसिक अवसाद है, इस पर ध्यान नहीं दें।