फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan ats recovered rs 2.60 crore old currency note in jaipur

एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 2.60 करोड़ रुपए के पुराने नोट पकड़े

Sun, 09 Jul 2017 09:47 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 09 Jul 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
rajasthan ats recovered rs 2.60 crore old currency note in jaipur
पकड़ी गई नोटों की खेप
राजस्थान एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.60 करोड़ रुपए की पुरानी करेंसी के नोट की एक बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। जानकारी के अनुसार एटीएस की सूचना पर जयपुर में रामगंज थाना पुलिस ने शनिवार रात एक कपड़ा व्यापारी के घर में दबिश देकर 2.60 करोड़ रुपए के पुराने नोट बरामद किए। पुलिस ने इस मामले में लक्ष्मीनारायणपुरी में रहने वाले कपड़ा व्यापारी रमेश जैन को गिरफ्तार किया है वहीं दो अन्य लोग रामप्रसाद सैनी और भगवान सिंह की भी गिरफ्तारी हुई है। 
विज्ञापन

 

पुराने नोटों को नए नोटों में बदलवाने की फिराक में थे आरोपी

rajasthan ats recovered rs 2.60 crore old currency note in jaipur
रामगंज थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
रामगंज थाना पुलिस के अनुसार दबिश देने के समय तीनों आरोपी रमेश जैन,रामप्रसाद और भगवान सिंह संजय जैन के घर रखे 2.60 करोड़ रुपए की गड्डियों को कार्टून में पैक कर रहे थे। ये तीनों आरोपी इन नोटों को नए नोटों में बदलने की फिराक में थे जिसके लिए इन्होनें पहले से ही किसी से डील कर रखी थी और डील के अनुसार 15 से 20 प्रतिशत तक के नोटों को नए नोटों में एक्सचेंज किया जाना तय था। आरोपी रमेश जैन की भौमियां जी का रास्ता में कपड़े की दुकान है वहीं रामप्रसाद केटरिंग का कार्य करता है। मामले में तीसरा आरोपी भगवान सिंह होमगार्ड का जवान है जो कि ड्राइवरी करता है। 

इस तरह हुई कार्रवाई:
एटीएस आईजी बीजू जॉर्ज जोसफ के अनुसार एटीएस को सूचना मिली थी कि लक्ष्मीनारायणपुरी में एक कपड़ा व्यापारी घर में पुराने नोटों के बदले नए नोट की एक बड़ी डील होने वाली है जिसपर एटीएस ने रामगंज थाना पुलिस को इस बात की सूचना दी वहीं एटीएस में इंस्पैक्टर मनीश शर्मा व्यापारी के घर पहुंंचे और उनका इशारा मिलते ही रामगंज एसीपी चैन सिंह और थाना इंचार्ज अशोक चौहान के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने व्यापारी के घर दबिश दी और तीनो आरोपियों को नोटों समेत गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से नोटों के बारे में पूछताछ करने में जुटी हुई है वहीं पता ये भी लगाया जाएगा कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में ये नोट कहां से लाए गए थे और कहां इनको बदला जाना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed